ब्रूनो फर्नांडीज प्रीमियर लीग के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं: हरग्रीव्स
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चेल्सी पर जीत के बाद यूईएफए चैंपियंस लीग क्वालिफिकेशन की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पूर्व मिडफील्डर ओवेन हरग्रीव्स ने ब्रूनो फर्नांडीज को मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत का आर्किटेक्ट बताते हुए उन्हें प्रीमियर लीग का सबसे अच्छा खिलाड़ी करार दिया।