पांचवां टी20: अंतिम मुकाबला भी गंवा बैठी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 4-0 से जीती सीरीज

IANS | July 11, 2026 11:19 PM

साउथैम्पटन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को द रोज बाउल में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में 56 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है।

विंबलडन: पैटन-हेलियोवारा ने 'मेंस डबल्स' खिताब के साथ इतिहास रचा

IANS | July 11, 2026 10:10 PM

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। विंबलडन 2026 के फाइनल में फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा के साथ मिलकर हेनरी पैटन ने 'मेंस डबल्स' खिताब अपने नाम किया। इस एंग्लो-फिनिश जोड़ी ने शनिवार को लंदन में अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविक ​​को 7-6(4), 7-6(3) से शिकस्त दी। इसी के साथ पैटन 'ओपन एरा' में 2 विंबलडन मेंस डबल्स टाइटल जीतने वाले पहले ब्रिटिश पुरुष बन गए।

भारत बनाम इंग्लैंड: 233 रन की साझेदारी, बटलर-ब्रूक की जोड़ी ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

IANS | July 11, 2026 9:48 PM

साउथैम्पटन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक ने शनिवार को भारत के खिलाफ द रोज बाउल में जारी टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में 233 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के साथ इंग्लिश जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह इंग्लैंड की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

पांचवां टी20: बटलर का शतक, ब्रूक चूके, इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 का लक्ष्य

IANS | July 11, 2026 9:39 PM

साउथेम्प्टन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 'द रोज बाउल' स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 258 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य दिया है।

आर्चरी वर्ल्ड कप: 17 साल की पृथिका प्रदीप ने कांस्य पदक जीता

IANS | July 11, 2026 9:20 PM

मैड्रिड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। 17 साल की पृथिका प्रदीप ने शनिवार को मैड्रिड में आर्चरी वर्ल्ड कप के स्टेज 4 में महिलाओं के कंपाउंड टीम इवेंट में भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने से पहले, एक व्यक्तिगत कांस्य पदक जीतकर सीनियर अंतरराष्ट्रीय अपनी पहचान बनाई।

एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भारत के शिवाजी परशुराम ने रजत पदक जीता

IANS | July 11, 2026 9:02 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के लंबी दूरी के धावक शिवाजी परशुराम ने शनिवार को चीन के ओर्डोस में एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले संस्करण के आखिरी दिन पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में रजत पदक जीता। डिस्कस थ्रोअर प्रिया और लो हर्डलर श्रावणी सचिन सांगले ने भी शनिवार को कांस्य पदक जीते।

मुनाफ पटेल: विश्व कप 2011 में टीम को चैंपियन बनाने वाले तेज गेंदबाज के लिए '1983' कैसे अहम है?

IANS | July 11, 2026 8:48 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल का जन्म एक बेहद साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ भारतीय टीम में जगह बनाई, बल्कि विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे।

फीफा वर्ल्ड खेलने के कुछ हफ्तों बाद साउथ अफ्रीकी मिडफील्डर जेडेन एडम्स का निधन

IANS | July 11, 2026 8:44 PM

केप टाउन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के कुछ ही हफ्तों बाद, साउथ अफ्रीकी मिडफील्डर जेडेन एडम्स दुनिया को अलविदा कह गए। 25 वर्षीय एडम्स ने टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के तीनों ग्रुप-स्टेज मुकाबलों में हिस्सा लिया था। यह टीम नॉकआउट राउंड में पहुंची थी, लेकिन एडम्स को 'राउंड ऑफ 32' में सह-मेजबान कनाडा के खिलाफ मुकाबले में मौका नहीं मिल सका था। 29 जून को खेले गए इस मुकाबले में टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

अनन्या नारायणन चेन्नई स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर के दूसरे राउंड में पहुंचीं

IANS | July 11, 2026 8:12 PM

चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अनन्या नारायणन ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन जेनेट विधि को चार गेम में हराते हुए शनिवार को इंडियन स्क्वैश अकादमी में स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर-चेन्नई के महिला ड्रॉ के दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली।

बांग्लादेश ने तीसरा वनडे 7 विकेट से जीता, जिम्बाब्वे ने 2-1 से वनडे सीरीज जीती

IANS | July 11, 2026 8:06 PM

हरारे, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभाग में उन्नीस साबित किया।