विंबलडन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई

IANS | July 10, 2026 9:49 PM

लंदन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने विंबलडन 2026 के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में मुकाबले में ज्वेरेव ने आर्थर फेरी को 7-6(0), 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई।

बॉक्सिंग: भारत ने अंडर-23 पुरुष श्रेणी में छह पदक पक्के किए

IANS | July 10, 2026 9:30 PM

जकार्ता, 10 जुलाई (आईएएनएस)। एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। जकार्ता में हो रहे इवेंट में अंडर-23 श्रेणी में छह भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपने पदक पक्के कर लिए हैं।

बीबीएल 2026 के उद्घाटन मैच की मेजबानी देने के लिए बीसीसीआई और सीए का आभार: यू भगवानदास राव

IANS | July 10, 2026 8:27 PM

चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज के साथ संयुक्त रूप से घोषणा की थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित बिग बैश लीग (बीबीएल) के 16वें सीजन का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के मानद सचिव यू भगवानदास राव ने इस पर प्रसन्नता जताई है।

एनजीटी ने तीन स्टेडियमों में क्रिकेट गतिविधि पर रोक लगाई, 17 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई

IANS | July 10, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भूजल के इस्तेमाल और जल संरक्षण से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर देश के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया है कि उसकी अनुमति के बिना इन स्टेडियमों में कोई भी खेल आयोजन नहीं किया जाएगा। यह आदेश अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगा।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: किंग चार्ल्स, क्वीन कैमिला आधिकारिक उद्घाटन करेंगे

IANS | July 10, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय और क्वीन कैमिला शामिल होंगे। दोनों 23 जुलाई 2026 को ग्लासगो के प्रतिष्ठित 'द हाइड्रो' में आयोजित समारोह में आधिकारिक तौर पर खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे।

लॉर्ड्स टेस्ट: मंधाना का अर्धशतक, लंच तक भारत ने 3 विकेट पर 122 रन बनाए

IANS | July 10, 2026 6:20 PM

लॉर्ड्स, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लॉर्ड्स पहली बार महिला टेस्ट की मेजबानी कर रहा है, इसलिए भी ये टेस्ट यादगार है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट: नगारवा वनडे और टेस्ट, रजा टी20 के कप्तान बने रहेंगे, नकोमो को महिला टीम की कमान

IANS | July 10, 2026 5:51 PM

हरारे, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपनी पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पुरुषों की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करते रहेंगे। महिला टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर जोसेफिन नकोमो को दी गई है।

पीएम मोदी के संबोधन में 'खेलो इंडिया अभियान' का जिक्र, खेल मंत्री मांडविया ने वीडियो साझा की

IANS | July 10, 2026 5:21 PM

मेलबर्न, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की। पीएम ने अपने संबोधन में 'खेलो इंडिया अभियान' के बारे में बताया। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी पीएम द्वारा 'खेलो इंडिया अभियान' के जिक्र को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को भेंट की 20 साल पुरानी तस्वीर

IANS | July 10, 2026 4:48 PM

मेलबर्न, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान शुक्रवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट की दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक स्टीव वॉ से मुलाकात की और उन्हें एक बेहद पुरानी तस्वीर उपहार स्वरूप भेंट की।

चेन्नई में बीबीएल मैच, भारत-ऑस्ट्रेलिया के खेल रिश्तों को बढ़ावा, जानिए एमसीजी में पीएम मोदी के कार्यक्रम की खास बातें

IANS | July 10, 2026 1:32 PM

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज संग मिलकर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं और ऐलान किए।