डेरिल मिचेल और सोभना मोस्टरी चुने गए जनवरी माह के 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ'
दुबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। डेरिल मिचेल और सोभना मोस्टरी को जनवरी महीने के लिए 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड' दिया गया है। मिचेल ने न्यूजीलैंड को भारत में वनडे सीरीज में जबरदस्त जीत दिलाई थी। वहीं, मोस्टरी ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया था।