औकिब नबी को भारतीय टीम में मिले मौका, सौरव गांगुली ने बीसीसीआई से की मांग
कोलकाता, 27 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपने प्रदर्शन से सभी बड़ी टीमों को चौंकाते हुए फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ हुबली में खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर को फाइनल तक पहुंचाने में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज औकिब नबी का असाधारण योगदान रहा है।