टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिचेल सेंटनर का अनूठा 'डबल', सिर्फ 6 खिलाड़ी कर सके ऐसा

IANS | February 25, 2026 10:02 PM

कोलंबो, 25 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन और 100 विकेट निकालने वाले आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी भी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप: किस तरह सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया? जानिए समीकरण

IANS | February 25, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'सुपर-8' मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है, जिसे जीतना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी होगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम की किस्मत काफी हद तक तय हो जाएगी।

रणजी ट्रॉफी फाइनल: पुंडीर के बाद डोगरा-कन्हैया की दमदार पारी, दूसरे दिन के खेल तक जम्मू-कश्मीर 527/6

IANS | February 25, 2026 5:16 PM

हुबली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। इस टीम ने केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर जारी मुकाबले के दूसरे दिन तक 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज की भिड़ंत, जानिए कैसा रहा है रिकॉर्ड?

IANS | February 25, 2026 4:50 PM

अहमदाबाद, 25 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'सुपर-8' मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी।

टी20 वर्ल्ड कप: बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया रिंकू सिंह टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे?

IANS | February 25, 2026 4:12 PM

चेन्नई, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेलना है। यह मुकाबला बेहद अहम है और सुपर-8 में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह की उपलब्धता पर बड़ा बयान दिया है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: गेंदबाजी में बॉश, बुमराह और फोर्ड की लंबी छलांग, वरुण नंबर एक पर बरकरार

IANS | February 25, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों के बीच आईसीसी ने टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग जारी की है। ताजा रैंकिंग में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड और भारत के जसप्रीत बुमराह ने लंबी छलांग लगाई है।

क्या रिचर्ड पायबस दिला पाएंगे अफगानिस्तान को उसका पहला एशिया कप या विश्व कप खिताब?

IANS | February 25, 2026 3:33 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट के दौरान ही नया हेड कोच मिल गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जोनाथन ट्रॉट की जगह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में रिचर्ड पायबस के नाम की घोषणा की। पायबस श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे। इस सीरीज का आगाज 13 मार्च से होगा।

बजरंग पुनिया: विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 4 पदक जीतने वाले इकलौते पहलवान, ओलंपिक में जीता था पदक

IANS | February 25, 2026 3:09 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। कुश्ती भारत का एक परंपरागत खेल है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पहलवानों ने अपनी कड़ी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफलता प्राप्त करते हुए भारतीय कुश्ती को बड़ी पहचान दिलायी है। जिन पहलवानों ने भारतीय कुश्ती को ऊंचाई पर पहुंचाया है, उनमें बजरंग पुनिया का नाम प्रमुख है।

मेजबान शहरों ने फीफा विश्व कप की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता: रिपोर्ट

IANS | February 25, 2026 2:38 PM

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप 2026 में सुरक्षा को लेकर मेजबान देश यूएसए, कनाडा और मेक्सिकों के शहरों ने चिंता जताई है। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था की योजना को मूर्त रूप देने का काम शेड्यूल से पीछे चल रहा है। इससे 11 जून को टूर्नामेंट शुरू होने पर बड़ी रुकावटों का डर बढ़ गया है।

रणजी ट्रॉफी फाइनल: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाड़ी को मारा धक्का, सामने आई वजह

IANS | February 25, 2026 2:18 PM

हुबली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल मुकाबला हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने अपना आपा खो दिया और कर्नाटक के एक क्षेत्ररक्षक को सिर से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई।