आईपीएल 2026: क्या कैमरुन ग्रीन का सही इस्तेमाल नहीं कर पा रही केकेआर? सुपर फ्लॉप साबित हुआ है 25.20 करोड़ का खिलाड़ी
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन को 25.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था। केकेआर ग्रीन को अपने दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का विकल्प मान रही थी। सीजन के शुरुआती 5 मैचों के बाद ग्रीन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह रसेल के आस-पास भी नहीं हैं और केकेआर के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं।