छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री मोदी ने किया नए विधानसभा भवन का उद्घाटन, लोगों ने बताया प्रदेश के लिए गर्व का दिन
रायपुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की अपनी यात्रा के दौरान नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता ने ही 2000 में राज्य गठन की नींव रखी थी।