छत्तीसगढ़: पीएम मोदी ने परियोजनाओं का किया लोकार्पण, लोग बोले- विकसित भारत का सपना होगा पूरा
नवा रायपुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव समारोह में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्य में 14,300 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनसे प्रदेश के बुनियादी ढांचे, आवास, ऊर्जा, और ग्रामीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।