झारखंड के मधुपुर में एचडीएफसी बैंक में भीषण डाका, लाखों रुपए कैश सहित बड़ी मात्रा में जेवरात की लूट

IANS | September 22, 2025 3:16 PM

देवघर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर बाजार में सोमवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने शहर के राजबाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में धावा बोलकर लाखों रुपए कैश और बड़ी मात्रा में जेवरात लूट लिए।

कोरबा : एक ही लाभार्थी को मिली दो बार राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की जांच शुरू

IANS | September 22, 2025 3:11 PM

कोरबा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के बांगो चर्रा पंचायत में विभागीय लापरवाही से एक ही लाभार्थी के खाते में दो राशि ट्रांसफर कर दी गई।

पश्चिम बंगाल में मां के 12 चमत्कारी धाम, जहां हर कण में शक्ति का वास

IANS | September 22, 2025 2:56 PM

कोलकाता, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल शाक्त धर्म का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां पर आदिकाल से ही शक्ति उपासना की परंपरा विद्यमान रही है। शाक्त साधना के लिए बंगाल को विशेष महत्व प्राप्त है। प्राचीन ग्रंथों और पुराणों में वर्णित 51 शक्तिपीठों में से 12 पवित्र शक्तिपीठ पश्चिम बंगाल में स्थित हैं। नवरात्रि और दुर्गापूजा के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं और लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

जीएसटी 2.0 से जीवाश्म ईंधन के उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों को होगा लाभ

IANS | September 22, 2025 2:06 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। कोयला मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, जीएसटी 2.0 सुधारों से कोयला क्षेत्र के टैक्स स्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिससे जीवाश्म ईंधन के उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ होगा।

धनबाद के वासेपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, सेप्टिक टैंक से मिला शव

IANS | September 22, 2025 1:55 PM

धनबाद, 22 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद स्थित वासेपुर इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आंगनबाड़ी केंद्र के सेप्टिक टैंक से एक युवक का शव बरामद हुआ।

कोलकाता : दुर्गा पूजा पंडाल में दिखा भाषाई प्रेम, 'बांग्ला' को समर्पित थीम ने खींचा सबका ध्यान

IANS | September 22, 2025 1:41 PM

कोलकाता, 22 सितंबर (आईएएनएस)। कोलकाता की दुर्गा पूजा अपनी अनूठी थीम्स, भव्य पंडालों और कलात्मक प्रतिमाओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यूनेस्को ने इसे अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कर दुनिया भर में इसकी पहचान मजबूत की। नवरात्रि के पहले दिन से ही कोलकाता के अलग-अलग इलाकों में पंडाल सजने लगे हैं।

भोपाल के दुकानदारों ने जीएसटी सुधारों को बताया सराहनीय, कहा- बिजनेस को मिलेगा बढ़ावा

IANS | September 22, 2025 1:38 PM

भोपाल, 22 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी 2.0 के तहत नेक्स्ट जेन सुधार आज से लागू हो चुके हैं, जिसका असर भोपाल के बाजारों में दिखने लगा है। आम जनता और दुकानदारों ने इस फैसले का स्वागत किया और प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है।

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

IANS | September 22, 2025 1:38 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के सामाजिक न्याय, समानता, और एकता के आदर्शों को याद किया।

जीएसटी दरों में कटौती से आतिथ्य, परिवहन और सांस्कृतिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा

IANS | September 22, 2025 1:26 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। नई जीएसटी दरें देश के पर्यटन क्षेत्र को और अधिक किफायती बनाएंगी, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ाएंगी और कारीगरों एवं सांस्कृतिक उद्योगों को बढ़ावा देंगी। यह बयान सरकार की ओर से दिया गया।

जीएसटी 2.0 से स्वास्थ्य सेवाएं हुईं सस्ती, आसानी से होंगी उपलब्ध : एक्सपर्ट

IANS | September 22, 2025 1:22 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल डिवाइस और फार्मा इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने सोमवार को जीएसटी 2.0 के तहत रिवाइज्ड टैक्स रेट्स के लागू होने की सराहना की। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे हेल्थकेयर पहले के मुकाबले सस्ता होगा और आसानी से उपलब्ध होगा।