5 किलो एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री 14.3 लाख तक पहुंची, पीएनजी कनेक्शन बढ़कर 4.4 लाख हुए: केंद्र

IANS | April 14, 2026 7:21 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सोमवार को देश भर में प्रवासी मजदूरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो के 1.1 लाख से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर बेचे गए, जिससे 23 मार्च के बाद इनकी कुल बिक्री बढ़कर 14.3 लाख हो गई है।

खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित, 2,262 से ज्यादा की हुई वापसी: सरकार

IANS | April 14, 2026 7:03 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को बताया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटे में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

जेकेएसएसबी भर्ती अलर्ट: वेटरनरी फार्मासिस्ट समेत 194 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से होगी शुरू

IANS | April 14, 2026 6:57 PM

श्रीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने के लिए संबंधित मंडल/जिला कैडर के कुल 194 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एग्रीकल्चर प्रोडक्शन डिपार्टमेंट (कृषि उत्पादन विभाग-कश्मीर में पशुपालन) से वेटरनरी फार्मासिस्ट के 146 और फाइनेंस डिपार्टमेंट (वित्त विभाग- जम्मू और कश्मीर निधि संगठन) से असिस्टेंट कंपाइलर के 48 पद शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में फटा बॉयलर, 9 की मौत, सीएम साय बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

IANS | April 14, 2026 6:51 PM

सक्ती, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर को बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

डॉ. अंबेडकर का सम्मान करने पर आचार्य प्रशांत को मिली मौत की धमकी

IANS | April 14, 2026 6:35 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रसिद्ध दार्शनिक एवं लेखक आचार्य प्रशांत को एक बार फिर हत्या की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में दिए गए वक्तव्य के बाद एक यूट्यूब अकाउंट के माध्यम से दी गई है।

जेकेएसएसबी भर्ती 2026: ड्राफ्ट्समैन के 76 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

IANS | April 14, 2026 6:35 PM

श्रीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जल शक्ति विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के कुल 76 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर : सीएम योगी

IANS | April 14, 2026 6:28 PM

सहारनपुर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर बताते हुए कहा कि अब सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की दूरी काफी कम समय में पूरी की जा सकेगी। सीएम ने कॉरिडोर के लोकार्पण को प्रदेश के विकास का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

जीपीएसएसबी भर्ती अलर्ट: एएई के 200 पदों परवैकेंसी, 2 मई तक आवेदन का अवसर

IANS | April 14, 2026 5:55 PM

गांधीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर (एएई-इलेक्ट्रिकल) के कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है।

महिला आरक्षण : सरकार ने संशोधन विधेयक का मसौदा जारी किया, लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 करने का लक्ष्य

IANS | April 14, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सांसदों के साथ संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा साझा किया। यह महिला आरक्षण विधेयक में प्रस्तावित संशोधन है, जिसका उद्देश्य लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना है, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सदस्य शामिल होंगे।

एम्स जम्मू में सीनियर रेजिडेंट समेत 78 पदों पर आवेदन जारी, तुरंत भरें फॉर्म, आखिरी तारीख बेहद करीब

IANS | April 14, 2026 5:39 PM

जम्मू, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने ख्वाहिश रखने वालों के हाथ से एक बेहतरी मौका निकलने वाला है। दरअसल, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) जम्मू ने सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के कुल 78 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।