बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

IANS | April 14, 2026 3:45 PM

पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा सौंपने की प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से त्यागपत्र सौंपा और इसके बाद वह लोक भवन से बाहर निकले। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए एक भावुक पोस्ट भी किया।

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से बेहतर होगी कनेक्टिविटी; पैदा होंगे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर: नितिन गडकरी

IANS | April 14, 2026 3:24 PM

देहरादून, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया। करीब 213 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है और इसके चालू होने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय लगभग छह घंटे से घटकर सिर्फ ढाई घंटे रह जाएगा।

भारत में यात्री वाहनों की बिक्री मार्च में 16 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

IANS | April 14, 2026 3:22 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 4,42,460 यूनिट्स हो गई है। इसकी वजह मांग में सुधार और डीलरशीप के पास अधिक इन्वेंट्री होना था। यह जानकारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) की ओर से मंगलवार को दी गई।

एनसीआरटीसी में डिप्टी जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती जारी, 9 मई तक करें आवेदन

IANS | April 14, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित विभिन्न चार पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, बोले- यह इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रगति के नए द्वार

IANS | April 14, 2026 3:06 PM

देहरादून, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड के विकास, कनेक्टिविटी, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तीकरण पर अपनी बात रखी।

एनएचएआई में नौकरी का मौका, असिस्टेंट एडवाइजर समेत 2 पदों पर भर्ती, 6 मई तक करें आवेदन

IANS | April 14, 2026 2:55 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में रिक्तियों की घोषणा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने असिस्टेंट एडवाइजर (तकनीकी)- टीआई सेल और ज्वाइंट एडवाइजर (तकनीकी)- एसआरडी सेल के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने डॉ अंबेडकर को किया नमन, कहा- उनके आदर्शों को आत्मसात करें

IANS | April 14, 2026 2:54 PM

रांची, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

यूपी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमाई

IANS | April 14, 2026 2:40 PM

लखनऊ, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। खेती का मतलब अब सिर्फ गेहूं-धान की फसल तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली पप्पू देवी ने इस बात को जमीन पर सच साबित कर दिखाया है।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी : परंपरा और तकनीक का मेल, सूर्योदय से शुरू होती है समय की गणना

IANS | April 14, 2026 2:39 PM

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आपने सेल और बिजली से चलने वाली कई घड़ियां तो देखी होंगी, लेकिन क्या कभी सूरज से चलने वाली प्राचीन वैदिक घड़ी के बारे में सुना है? जी हां, हम बात कर रहे हैं विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की, जो विद्या और आधुनिक तकनीक का अद्भुत मेल मानी जाती है।

सेविका बनीं सुरक्षित: आयुष्मान योजना से नीमच की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मिला सुरक्षा कवच

IANS | April 14, 2026 2:29 PM

नीमच, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य' योजना आज करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। योजना के दायरे का विस्तार करते हुए सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा-उषा कार्यकर्ताओं को भी 'आयुष्मान योजना' के अंतर्गत पात्र बनाया है, जो निश्चित रूप से एक सराहनीय और सकारात्मक कदम है। इसके बाद मध्य प्रदेश के नीमच जिले में अनेकों महिलाओं ने इस फैसला का स्वागत किया।