गरीब मुसलमानों को सशक्त बनाने के लिए वक्फ की संपत्ति का सही इस्तेमाल जरूरी : शादाब शम्स
ऊधम सिंह नगर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि केंद्र सरकार बहुत ईमानदारी और पारदर्शिता से काम कर रही है। देश को विश्व गुरु और गरीब मुसलमानों को सशक्त बनाने के लिए देश की संपत्ति और वक्फ की संपत्ति का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अगर यह सही तरीके से इस्तेमाल होगा, तो मुसलमान समुदाय अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है।