गुजरात: डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने सरकारी विभागों से स्वदेशी वैकल्पिक वस्तुओं को अपनाने का दिया सुझाव
गांधीनगर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात के गांधीनगर में सोमवार को 'हर घर स्वदेशी' अभियान को मिशन मोड में लाने के लिए उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। राज्य के सभी विभागों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।