अमृतसर से कटरा तक नई वंदे भारत, पंजाब भाजपा के प्रमुख ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार
जालंधर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिसमें अमृतसर से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा की वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। नई वंदे भारत ट्रेन सोमवार यानी 11 अगस्त से अमृतसर से मां वैष्णो देवी के दरबार कटरा के बीच चलेगी।