उत्तराखंड रजत जयंती: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से राज्य में उत्साह का माहौल, संत समाज ने की सराहना
देहरादून, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देहरादून में उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्मारक डाक टिकट जारी किया और राज्य के लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए जनसमूह को संबोधित किया।