वीर बाल दिवस: सत्य और न्याय के लिए 'साहिबजादों' की सर्वोच्च कुर्बानी का दिन
नई दिल्ली, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। 'वीरता उम्र से नहीं, बल्कि आंतरिक शक्ति से आती है।' 26 दिसंबर का ऐतिहासिक दिन इस वाक्य को पूरी तरह से चरितार्थ करता है। सिख धर्म के 10वें गुरु के दो छोटे पुत्रों ने मुगली आक्रांता के सामने ऐसी दृढ़ता दिखाई कि भले ही उन्हें छोटी उम्र में बलिदान देना पड़ा, लेकिन भारत के गौरवशाली इतिहास में वे अमर हो गए।