पीरपैंती पावर प्लांट: एक पेड़ के बदले लगाए जा रहे तीन पेड़, पूरी सुरक्षा की जाएगी सुनिश्चित
भागलपुर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर पीरपैंती में प्रस्तावित पावर प्लांट के निर्माण को लेकर बिहार सरकार द्वारा अधिग्रहित भूमि से पेड़ हटाने का कार्य जारी है। बड़े पैमाने पर पेड़ों को हटाने का काम चल रहा है।