पीएम आवास योजना से बदली कालीचरण की जिंदगी, सीएम साय पहुंचे घर, लाभार्थी ने जताया आभार

IANS | January 19, 2026 10:26 PM

सूरजपुर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों लोगों के घरों का सपना पूरा हुआ। पीएम आवास योजना ने लाभार्थी कालीचरण के जीवन को बदल दिया। उन्‍होंने पक्‍का घर मिलने पर सीएम विष्णुदेव साय का धन्‍यवाद किया।

कश्मीरी पंडितों के पलायन को 36 साल हुए, अशोक पंडित ने पीएम मोदी से की खास अपील

IANS | January 19, 2026 9:35 PM

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्ममेकर और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने कश्मीरी हिंदुओं के 1990 के पलायन के 36वें साल पर भावुक अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अपने दुख को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की।

बढ़ते प्रदूषण में सिर्फ मास्क काफी नहीं, आयुष मंत्रालय ने बताया क्या करें

IANS | January 19, 2026 9:05 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश के कई शहरों में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन गया है। ऐसे में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बताया कि सिर्फ मास्क पहनना या बाहर कम निकलना पर्याप्त नहीं है। शरीर को अंदर से मजबूत बनाना और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना बहुत जरूरी है।

माघ मेले में इतिहास : ‘वाटर वूमन’ शिप्रा ने पंचतत्व पर्यावरण पदयात्रा से दिया जल संरक्षण का संदेश

IANS | January 19, 2026 8:55 PM

प्रयागराज, 19 जनवरी (आईएएनएस)। माघ मेले के इतिहास में पहली बार पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर एक नई और सार्थक पहल देखने को मिली। पंचतत्व संस्था के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में ‘पंचतत्व पर्यावरण कार्यालय’ की स्थापना कर जल, जंगल और जीवन के आपसी संबंध को रेखांकित किया गया।

पोषक तत्वों से भरपूर केले का छिलका, सेहत के लिए वरदान

IANS | January 19, 2026 8:31 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। केला हर घर में रोजाना खाया जाने वाला फल है। यह मीठा, पौष्टिक और तुरंत ऊर्जा देने वाला होता है, लेकिन ज्यादातर लोग केला खाने के बाद उसका छिलका बिना सोचे-समझे कूड़े में डाल देते हैं। अब वैज्ञानिक अध्ययनों से साबित हो चुका है कि यह छिलका बेकार नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है।

बसंत पंचमी से बैद्यनाथ मंदिर में अनूठी परंपरा का आयोजन, महादेव को बारात लाने का न्योता

IANS | January 19, 2026 8:14 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पूरे देश में 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती को पूजने का त्योहार मनाया जाता है।

बसंत पंचमी पर मूकजनों की देवी मां मूकाम्बिका देती हैं ज्ञान का आशीर्वाद, भय से भी मिलता है छुटकारा

IANS | January 19, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण भारत में ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित सबसे ज्यादा पवित्र तीर्थ स्थल मौजूद हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ज्ञान का पहला सोता दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों से ही बहा होगा।

पीएम मोदी के आने के बाद एनसीसी काफी सशक्त हुआ: कर्नल रितेश मोहन

IANS | January 19, 2026 7:11 PM

भागलपुर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर 23 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनसीसी काफी सशक्त हुआ है और उनके विजन को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है।

भारत से व्यापार पर ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन बोले, हम जीरो टैरिफ में रखते हैं यकीन

IANS | January 19, 2026 6:02 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। जयपुर में लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विश्व स्तर के लोग भी शामिल हो रहे हैं। भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन भी फेस्ट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंध, व्यापारिक संबंध और विश्वपटल पर भूमिका को लेकर आईएएनएस के साथ खास बातचीत की।

बसंत पंचमी पर इस साल विवाह के लिए नहीं है शुभ मुहूर्त, जानिए वजह

IANS | January 19, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित होता है और ज्ञान, कला और संगीत से जुड़े लोग इसे खास तौर पर उत्साह के साथ मनाते हैं। आम तौर पर इस दिन लोग नए काम शुरू करते हैं, घर में पूजा करते हैं, और सबसे बड़ी बात यह है कि मांगलिक काम जैसे विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसी रस्में भी बहुत शुभ मानी जाती हैं। इस साल 23 जनवरी को आने वाली बसंत पंचमी पर ऐसा नहीं होगा। इस साल इस दिन विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है।