उत्तराखंड में यूसीसी से विवाह पंजीकरण आसान, एक साल में करीब पांच लाख शादियां रजिस्टर

IANS | January 19, 2026 5:56 PM

देहरादून, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू हुए 27 जनवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। महिला सशक्तीकरण, बाल अधिकारों की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों में समता कायम करने के साथ ही यूसीसी का एक महत्वपूर्ण योगदान प्रक्रियाओं के सरलीकरण के रूप में रहा है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन: पार्टी ने जारी की ‘संगठन पर्व-2024’ की ऐतिहासिक प्रगति रिपोर्ट

IANS | January 19, 2026 5:36 PM

नई दिल्ली, 19 (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा यह पूरी प्रक्रिया पार्टी के राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक अभियान ‘संगठन पर्व-2024’ के तहत करा रही है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण ने चुनाव कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया है, जिसको लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यूएई के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, बोले- अपने भाई को लेने पहुंचा

IANS | January 19, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत पहुंच गए है। हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वागत करने पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि वो अपने भाई को लेने वहां पहुंचे हैं। बतौर राष्ट्रपति ये उनकी तीसरी भारत यात्रा है।

नाल्को 0.5 मिलियन टन क्षमता बढ़ाएगी, ग्रीन एनर्जी पर भी होगा फोकस : सीएमडी

IANS | January 19, 2026 5:19 PM

भुवनेश्वर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 के तहत देश के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों में योगदान देने हेतु नाल्को आने वाले समय में क्षमता में 0.5 मिलियन टन के विस्तार की योजना बना रही है और साथ ही कंपनी ग्रीन एनर्जी को अपनाने पर फोकस कर रही है। यह जानकारी नाल्को के सीएमडी बृजेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से दी गई।

आतंकवाद से निपटने के लिए भारत ने पोलैंड से मांगी मदद, एस. जयशंकर ने रादोस्लाव सिकोर्स्की से की बात

IANS | January 19, 2026 4:52 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पोलैंड के उपप्रधानमंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की ने सोमवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत के सामने सीमा पार आतंकवाद की चुनौतियों पर जोर दिया। उन्होंने पोलैंड से आतंकवाद के लिए जीरो टॉलरेंस दिखाने और भारत के पड़ोस में आतंकवादी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद न करने की अपील की।

राजस्‍थान की रेत में सेब की खेती, अब सीकर की बेटी को राष्ट्रपति भवन में मिल रहा सम्मान

IANS | January 19, 2026 4:51 PM

सीकर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के सीकर जिले के बेरी गांव की प्रगतिशील महिला किसान संतोष देवी को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह निमंत्रण दिल्ली आने के लिए भेजा गया है, जिससे न केवल बेरी गांव बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुशी और गर्व का माहौल है।

मध्य प्रदेश : पीएम सूर्य घर योजना नागरिकों के लिए बनी वरदान, बिजली बिल से मिल रहा छुटकारा

IANS | January 19, 2026 4:19 PM

शहडोल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। लगातार बढ़ते बिजली बिल से परेशान लोगों को इस योजना के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। घरों की छतों पर लगाए जा रहे सोलर पैनल न केवल बिजली की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

आईएमएफ ने भारत की 2025 तक की विकास दर को बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत किया

IANS | January 19, 2026 3:50 PM

वॉशिंगटन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सोमवार को साल 2025 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। यह अनुमान पहले की तुलना में 0.7 प्रतिशत ज्यादा है। आईएमएफ ने इसके पीछे की वजह साल के दूसरे हिस्से में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन को बताया है।

नैरोबी में ‘ब्रांड इंडिया', भारतीय कंपनियां कर रही हैं रक्षा उत्पादों का प्रदर्शन

IANS | January 19, 2026 3:42 PM

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ‘ब्रांड इंडिया' योजना के तहत भारतीय डिफेंस कंपनियां केन्या में हथियार व रक्षा उपकरण प्रदर्शित कर रही हैं। रक्षा क्षेत्र से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की 20 भारतीय रक्षा कंपनियां शामिल हैं।

अरुण वर्मा : संजय दत्त का 'खलनायक' दोस्त और सलमान की 'किक' का यादगार चेहरा

IANS | January 19, 2026 3:32 PM

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। साल 1987 में मुंबई के एक सिनेमा हॉल में फिल्म 'डकैत' चल रही थी। पर्दे पर सनी देओल का गुस्सा उबल रहा था, लेकिन पर्दे पर दिखाई जा रही धूल भरी गलियों और बीहड़ों के बीच एक नया चेहरा नजर आया। एक ऐसा चेहरा, जिसकी आंखों में भोपाल की तहजीब थी और लहजे में मिट्टी की सोंधी खुशबू। वह चेहरा था अरुण वर्मा का।