पीएम मोदी ने दी 'शिक्षक दिवस' की शुभकामनाएं, कहा- उज्जवल भविष्य की नींव हैं टीचर

IANS | September 5, 2025 9:13 AM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की मन को आकार देने वाली समर्पण भावना की प्रशंसा की। साथ ही, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी।

अनंत चतुर्दशी : भगवान विष्णु की पूजा और गणेश विसर्जन का पावन पर्व

IANS | September 5, 2025 9:07 AM

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि (शनिवार) को अनंत चतुर्दशी है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा और गणेशोत्सव के समापन का अनूठा संगम है।

शिक्षक दिवस का मतलब मेज पर फूल रखना नहीं है : आचार्य प्रशांत

IANS | September 5, 2025 9:00 AM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। शिक्षक दिवस पर दार्शनिक और लेखक आचार्य प्रशांत ने देश के शिक्षकों को नमन किया और उन्हें समाज के भविष्य का सच्चा संरक्षक बताया। उन्होंने आग्रह किया कि इस दिन को कर्मकांडों और अभिवादनों से ऊपर उठकर शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य स्पष्टता, जिज्ञासा और आंतरिक शक्ति के पोषण पर चिंतन जागृत करना चाहिए।

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की शुभकामनाएं

IANS | September 5, 2025 8:51 AM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है।

शरद जोशी: व्यंग्य के सरताज, हास्य के जादूगर, समाज और सत्ता को दिखाया आईना

IANS | September 4, 2025 11:56 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। हिन्दी साहित्य में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लेखनी से न केवल हंसी बिखेरी हैं, बल्कि समाज की नब्ज को भी टटोला है। शरद जोशी ऐसे ही एक अनमोल रत्न हैं, जिन्होंने व्यंग्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वे ऐसे व्यंग्यकार रहे, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज के चेहरे पर हंसी की रेखाएं खींचीं, मगर उन रेखाओं में छिपी थी गहरी चोट और आत्ममंथन की पुकार।

जीएसटी रिफॉर्म पर बोले सूरत के कारोबारी- सामान्य वर्ग को बड़ा फायदा, अर्थव्‍यवस्‍था होगी मजबूत

IANS | September 4, 2025 8:01 PM

सूरत, 4 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी में किए गए बदलाव का औद्योगिक नगरी सूरत के कारोबारियों ने स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी में सुधार कर गरीब और सामान्य वर्ग के लोगों को बड़ी सौगात दी है। औद्योगिक नगरी सूरत में कारोबारियों की राय में सरकार का यह कदम काफी सराहनीय है।

पीएम मोदी ने यूरोपीय नेताओं से की फोन पर बात, रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

IANS | September 4, 2025 7:58 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर संयुक्त बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने यूरोपीय नेताओं से रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

‘पीएम मोदी ने दीपावली का गिफ्ट दिया’, जीएसटी सुधार पर अहमदाबाद के व्यापारी

IANS | September 4, 2025 7:52 PM

अहमदाबाद, 4 सितंबर(आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद शहर के व्यापारियों ने जीएसटी स्लैब में सुधार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। व्यापारियों ने कहा कि यह सुधार व्यापारियों के लिए कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने में मददगार साबित होगा।

जीएसटी सुधार भारत की विकास यात्रा में संरचनात्मक बदलाव का संकेत: स्वदेशी जागरण मंच

IANS | September 4, 2025 7:39 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। स्वदेशी जागरण मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा घोषित साहसिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करता है, जिन्होंने 15 अगस्त को लालकिले से दिए गए स्वदेशी अपनाने और राष्ट्र को सशक्त बनाने के आह्वान को ठोस रूप प्रदान किया है। जीएसटी दरों में कमी और उनका सरलीकरण केवल एक राजकोषीय कदम नहीं है, बल्कि एक स्वदेशी उन्मुख सुधार है, जो घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित करेगा, एमएसएमई को सशक्त करेगा, व्यापारियों और कारीगरों को सहयोग देगा तथा मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत बनाएगा।

उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग में स्वरोजगार प्रशिक्षण से महिलाएं हो रहीं आत्‍मनिर्भर, मिल रही आर्थिक मजबूती

IANS | September 4, 2025 7:39 PM

रुद्रप्रयाग, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्‍वरोजगार परक योजनाओं से महिलाएं सशक्‍त होने के साथ आत्‍मनिर्भर बन रही हैं।