जीएसटी सुधार भारत की विकास यात्रा में संरचनात्मक बदलाव का संकेत: स्वदेशी जागरण मंच
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। स्वदेशी जागरण मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा घोषित साहसिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करता है, जिन्होंने 15 अगस्त को लालकिले से दिए गए स्वदेशी अपनाने और राष्ट्र को सशक्त बनाने के आह्वान को ठोस रूप प्रदान किया है। जीएसटी दरों में कमी और उनका सरलीकरण केवल एक राजकोषीय कदम नहीं है, बल्कि एक स्वदेशी उन्मुख सुधार है, जो घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहित करेगा, एमएसएमई को सशक्त करेगा, व्यापारियों और कारीगरों को सहयोग देगा तथा मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत बनाएगा।