हेल्थ टिप्स : कान से जुड़े इन तथ्यों का पता होना चाहिए, सही देखभाल बेहद जरूरी

IANS | September 7, 2025 8:56 AM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। कान हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो न सिर्फ सुनने में मदद करता है, बल्कि शरीर का संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। क्या आप जानते हैं कि कान से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जो आमतौर पर लोगों को नहीं पता?

आजादी की लड़ाई में शरत चंद्र बोस का अमर योगदान, एकता और संघर्ष की जीती-जागती मिसाल

IANS | September 6, 2025 11:56 PM

कोलकाता, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम तो स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, लेकिन उनके बड़े भाई शरत चंद्र बोस का योगदान भी कम महत्वपूर्ण नहीं है।

जीएसटी में कटौती से 10 करोड़ डेयरी किसानों को होगा फायदा

IANS | September 6, 2025 10:43 PM

नई दिल्‍ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापक कमी की घोषणा की है, जिससे सहकारी संस्थाओं, किसानों और ग्रामीण उद्यमों सहित 10 करोड़ से अधिक डेयरी किसानों को सीधा लाभ होगा।

सुरसंड विधानसभा पर जदयू का दबदबा, तीन चुनावों में दो बार जीत हासिल की

IANS | September 6, 2025 9:34 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित सुरसंड विधानसभा क्षेत्र 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। इस सीट पर जदयू का दबदबा रहा है, इस सीट पर बीते तीन विधानसभा चुनाव में जदयू के उम्मीदवार ने दो बार जीत हासिल की है।

सुरेन्द्र वर्मा: हिन्दी साहित्य और नाटक के अग्रणी सितारे, रचनाओं में परंपरा-आधुनिकता का अनूठा संगम

IANS | September 6, 2025 9:26 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। हिन्दी साहित्य और नाटक के क्षेत्र में सुरेन्द्र वर्मा का नाम एक चमकते सितारे की तरह है। उन्होंने अपने साहित्यिक और नाटकीय योगदान से हिन्दी साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके लेखन में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो पाठकों को गहरे चिंतन के लिए प्रेरित करता है।

बेलसंड विधानसभा राजद-जदयू के लिए नाक की लड़ाई का बनेगी केंद्र

IANS | September 6, 2025 9:17 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। एनडीए बनाम इंडिया ब्लॉक गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के बीच महामुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। बेलसंड विधानसभा सीट, जो बिहार के सीतामढ़ी जिले में स्थित है, बिहार विधानसभा चुनाव में एक महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्र के रूप में उभर रही है।

श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को गुजरात एसटी निगम की बसों में फ्री यात्रा का मिलेगा लाभ

IANS | September 6, 2025 8:31 PM

गांधीनगर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में अवॉर्ड प्राप्त करने वाले राज्य के शिक्षकों को एक महत्वपूर्ण भेंट देने का निर्णय किया है। इस निर्णय के अनुसार राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ शिक्षक का अवॉर्ड प्राप्त करने वाले शिक्षक गुजरात राज्य सड़क परिवहन (एसटी) निगम की सभी प्रकार की बस सेवाओं में राज्यभर में तथा राज्य से बाहर जहां तक सेवाएं संचालित हैं, वहां तक आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए भारतीय युवा कांग्रेस की राहत सामग्री रवाना: उदय भानु चिब

IANS | September 6, 2025 7:57 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने शनिवार को बाढ़ से जूझ रहे पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए भारतीय युवा कांग्रेस की राहत सामग्री को रवाना किया।

नेशनल मोबिलिटी समिट 2025: जीएसआरटीसी ने भारत के हरित और एकीकृत परिवहन का नेतृत्व संभाला

IANS | September 6, 2025 7:38 PM

गांधीनगर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) की ओर से शनिवार को गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में ‘नेशनल मोबिलिटी अवॉर्ड्स और समिट-2025’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। ‘एक्सीलरेटिंग फ्यूचर मोबिलिटी: ग्रीन, इंटीग्रेटेड एंड डिजिटली ड्रिवेन’ विषय के साथ आयोजित इस एक दिवसीय समिट ने भारत के परिवहन क्षेत्र में गुजरात की अग्रणी भूमिका को मजबूत किया है।

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में 460 करोड़ निवेश पर सहमति, रोजगार के नए 1300 अवसर होंगे सृजित

IANS | September 6, 2025 7:30 PM

अरवल्ली, 06 सितंबर (आईएएनएस)। अरवल्ली जिला मुख्यालय मोडासा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योग एवं खान-खनिज विभाग द्वारा कुल 10 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उद्योग विभाग के 5 एमओयू के माध्यम से 344.23 करोड़ रुपए तथा खान एवं खनिज विभाग के 5 एमओयू के माध्यम से 125 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।