रियासी में उमड़ रहे पर्यटक, चिनाब में रिवर राफ्टिंग बनी आकर्षण का केंद्र
रियासी, 8 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में गर्मियों की शुरुआत के साथ ही पर्यटन गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासतौर पर चिनाब नदी के किनारे मौजूद रिवर राफ्टिंग स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और एडवेंचर का अनोखा संगम रियासी को इस मौसम में पर्यटकों की पसंदीदा जगह बना रहा है।