इंडो-आर्यन स्थापत्य शैली में बना 16वीं शताब्दी का अद्भुत मंदिर, यहां श्रीकृष्ण-मीरा के दिव्य प्रेम की झलक

IANS | May 7, 2026 11:47 PM

चित्तौड़, 7 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में आपको लीलाधर यानी श्रीकृष्ण के कई भव्य मंदिर मिल जाएंगे, लेकिन राजस्थान के चित्तौड़ में श्रीकृष्ण का ऐसा अद्भुत मंदिर है, जो बेहद खास है। वजह है उनकी परम भक्त मीराबाई, जो यशोदानंदन को अपने प्रियवर के रूप में देखती थीं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर के चेयरमैन डॉ एमजे खान के साथ बैठक

IANS | May 7, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर के चेयरमैन डॉ. एमजे खान के साथ बैठक की। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी।

राजस्थान: 700 एकड़ में फैला 7वीं सदी का यह किला, जहां भीम के पैर पटकने से बना था जलाशय

IANS | May 7, 2026 10:54 PM

चित्तौड़, 7 मई (आईएएनएस)। समृद्ध विरासत व इतिहास की गाथा कहती रेत की धरती यानी राजस्थान में ऐसे कई मंदिर, किला व महल हैं, जिनकी बनावट से लेकर सुंदरता और इंजीनियरिंग कमाल की है। साथ ही ये अपने आप में वीरता की कहानी भी समेटे हुए हैं। राजस्थान के चित्तौड़ का चित्तौड़गढ़ किला समृद्ध विरासत और शौर्य की अमर गाथाओं का जीवंत प्रतीक है।

जम्मू-कश्मीर: डोडा में आरसेटी योजना से लड़कियां बन रहीं आत्मनिर्भर, टेलरिंग प्रशिक्षण से मिल रहा नया अवसर

IANS | May 7, 2026 9:37 PM

डोडा, 7 मई (आईएएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव अब जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय और स्‍टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) की संयुक्त पहल के तहत संचालित इस योजना के माध्यम से युवाओं, विशेषकर लड़कियों को विभिन्न रोजगारपरक कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सरकारी जॉब अलर्ट: असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर सहित 40 पदों पर भर्ती शुरू, 21 मई तक आवेदन का मौका

IANS | May 7, 2026 9:21 PM

तिरुवनंतपुरम, 7 मई (आईएएनएस)। सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (सीएमडी) ने केरल सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से संविदा के आधार पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर (एडीआई) सहित कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत और इजिप्ट के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत, 2030 तक 12 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

IANS | May 7, 2026 9:08 PM

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। भारत और मिस्र (इजिप्ट) के बीच व्यापार और निवेश संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित बिजनेस डेलिगेशन मीटिंग में दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने व्यापार, निवेश, पर्यटन, ऊर्जा और फार्मास्युटिकल जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान दोनों देशों ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी दोहराया।

हाई पैकेज नौकरी का अवसर: कोचीन शिपयार्ड में सुपरवाइजर ट्रेनी पदों पर भर्ती जारी, तुरंत करें आवेदन

IANS | May 7, 2026 8:59 PM

तिरुवनंतपुरम, 7 मई (आईएएनएस)। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने सुपरवाइजर ट्रेनी (मैकेनिकल) और सुपरवाइजर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के 1-1 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।

गर्मी में शरीर की ताजगी और संतुलन बनाए रखने में कारगर घड़े का पानी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

IANS | May 7, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। गर्मी के बढ़ते तापमान में शरीर को ठंडक, ताजगी और संतुलन बनाए रखने का सबसे आसान, कारगर और प्राकृतिक तरीका है मिट्टी के घड़े या मटके का पानी पीना। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी अस्थायी राहत तो देता है, लेकिन मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और सुरक्षित है। खास बात है कि इसका सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं होता है।

2020 से भारत के समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में हुई 340 प्रतिशत की बढ़ोतरी: सर्बानंद सोनोवाल

IANS | May 7, 2026 8:38 PM

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भारत के समुद्री क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2020 के बाद से देश के मैरीटाइम सेक्टर में महिलाओं की भागीदारी में करीब 340 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समुद्री क्षेत्र को अधिक समावेशी, आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

विजय सिन्हा कृषि तो निशांत संभालेंगे 'स्वास्थ्य', सीएम सम्राट चौधरी ने मंत्रियों को बांटा विभाग

IANS | May 7, 2026 8:33 PM

पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। मंत्रिमंडल में 32 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस बीच, सीएम सम्राट ने शाम को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है।