देवघर में बसंत पंचमी पर बाबा बैद्यनाथ को तिलक चढ़ाएंगे मिथिलांचल से आए ‘ससुरालिए, उमड़ रहा आस्था का सैलाब

IANS | January 21, 2026 2:50 PM

देवघर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भगवान शंकर के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ बाबा बैद्यनाथ धाम में बसंत पंचमी के पावन पर्व से पहले ही आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा है, जो अपने आप में अद्भुत और अविस्मरणीय है। चारों ओर 'बाबा बैद्यनाथ' के जयघोष गूंज रहे हैं और वातावरण शिवमय हो गया है।

गरीबी बनी थी इलाज में बाधा, 'आयुष्मान भारत योजना' से मोतिहारी के बुजुर्गों की जिंदगी में आया नया उजाला

IANS | January 21, 2026 2:23 PM

मोतिहारी, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मोतिहारी में रहने वाले रामसखी देवी और लालाबाबू राय के लिए केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना' एक नए उजाले की तरह साबित हुई है। वृद्धावस्था में आंखों में मोतियाबिंद होने के कारण रामसखी देवी और लालाबाबू राय की आंखों की रौशनी जा चुकी थी। गरीबी के कारण आंखों का ऑपरेशन नामुमकिन हो चुका था, लेकिन 'आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के लाभार्थी बनने के बाद अब इलाज संभव हो चुका है।

पीएम मोदी ने स्थापना दिवस पर पूर्वोत्तर की शक्ति को किया नमन, बताया- 'प्राकृतिक सुंदरता और वीरता की भूमि'

IANS | January 21, 2026 2:08 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मणिपुर के राज्यपाल, मेघालय और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई दी। मणिपुर के राज्यपाल और मेघालय और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्रों में इन राज्यों की सांस्कृतिक धरोहर, विकास की दिशा और उनके लोगों की समर्पण भावना की सराहना की।

गणतंत्र दिवस पर स्वदेशी लाइट फील्ड गन से ऐतिहासिक 21 तोपों की सलामी

IANS | January 21, 2026 1:57 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी देना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक परंपरा है। इस परंपरा के तहत गणतंत्र दिवस पर 21 तोपों की सलामी के लिए 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग किया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता जोनल स्तर पर संपन्न, 16 टीमें ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित

IANS | January 21, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में प्रस्तुति देने वाली टीमों के चयन की प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता जोनल स्तर पर संपन्न होने के साथ देश के अलग-अलग 16 स्कूलों की टीमों का चयन हुआ है, जो 24 जनवरी को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन में ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रस्तुति देंगी।

झारखंड : हाईकोर्ट ने जेपीएससी सिविल सर्विस रिजल्ट को चुनौती देने वाली अपील याचिका पर की सुनवाई, 342 चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाने का निर्देश

IANS | January 21, 2026 1:46 PM

रांची, 21 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की 11वीं से 13वीं सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए 342 सफल अभ्यर्थियों को प्रतिवादी बनाने का निर्देश दिया है।

इस तारीख से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है अमृत उद्यान, जानें टाइमिंग और बुकिंग प्रोसेस

IANS | January 21, 2026 1:32 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान एक बार फिर आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। यह खूबसूरत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक जनता के लिए खुला रहेगा। इस दौरान लोग हफ्ते में छह दिन अमृत उद्यान की सैर कर सकेंगे।

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, सिडबी को 5,000 करोड़ रुपए की इक्विटी मदद

IANS | January 21, 2026 1:29 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सामाजिक सुरक्षा और एमएसएमई सेक्टर को लेकर दो अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने एक तरफ अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है, वहीं दूसरी ओर सिडबी यानी स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (एसआईडीबीआई) को 5,000 करोड़ रुपए की इक्विटी सहायता देने का भी फैसला किया है। इन दोनों कदमों का मकसद देश के कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा देना और छोटे उद्योगों तक सस्ता लोन पहुंचाना है।

सीबीआई अकादमी की प्रशिक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, मिली 5-स्टार ग्रेडिंग

IANS | January 21, 2026 1:28 PM

गाजियाबाद, 21 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद की सीबीआई अकादमी ने प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अकादमी को नेशनल स्टैंडर्ड्स फॉर सिविल सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशंस (एनएससीएसटीआई) फ्रेमवर्क 2.0 के तहत सर्वोच्च मान्यता 'सर्वोत्कृष्ट', यानी 5-स्टार ग्रेडिंग, मिली है। यह ग्रेडिंग किसी भी सरकारी प्रशिक्षण संस्थान को मिलने वाला सबसे ऊंचा दर्जा माना जाता है।

'ड्राफ्ट एनईपी 2026' सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी, 2047 तक देश में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का लक्ष्य

IANS | January 21, 2026 1:00 PM

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने बिजली क्षेत्र को भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 'ड्राफ्ट नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी (एनईपी) 2026' को सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी कर दिया है। इसका उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत, पर्यावरण के अनुकूल और भरोसेमंद बिजली व्यवस्था प्रदान करना है। सरकार ने कहा कि इस मसौदे पर सभी हितधारकों से सुझाव मांगे गए हैं।