'संघ सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है', लोकसभा में आरएसएस पर राहुल गांधी का बड़ा हमला
नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को चुनाव सुधार पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में चर्चा के दौरान आरएसएस पर देश की सभी संस्थाओं पर कब्जा करने का आरोप लगाया।