'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' मत्स्य पालन क्षेत्र को आर्थिक रूप से सक्षम और समावेशी बना रही
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत मत्स्य पालन विभाग ने बुधवार को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश की अर्थव्यवस्था, पोषण और सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों में योजना के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।