आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के साथ लड़ाई के लिए भारत-इजरायल प्रतिबद्ध : सीएम भूपेंद्र पटेल
गांधीनगर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। इजराइल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच तथा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इजराइली वित्त मंत्री की यह पहली भारत यात्रा है। इस दौरान वे गुजरात की यात्रा पर आए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ यह भेंट-बैठक आयोजित की।