'मैं अपने घर वापस आ गया हूं', एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने पर आनंद दुबे
मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) को छोड़कर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने वाले आनंद दुबे ने घर वापसी की बात कही है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखने और रक्षा मंत्री की ओर से विपक्ष पर निशाना साधने पर भी प्रतिक्रिया दी।