डब्ल्यूपीएल 2027 ऑक्शन: सोफी मोलिन्यू 1.10 करोड़ रुपए में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं, चामरी अट्टापट्टू 'अनसोल्ड'

IANS | October 28, 2026 11:46 PM

कोच्चि, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की नीलामी में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स (यूपीडब्ल्यू) ने 1.10 करोड़ रुपए में अपने सााथ जोड़ा। वहीं, चामरी अट्टापट्टू जैसी दिग्गज खिलाड़ी 'अनसोल्ड' रहीं। कोच्चि में आयोजित मिनी ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों पर बोली लगी।

तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

IANS | October 28, 2026 11:07 PM

केप टाउन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीकी टीम को 329 रनों पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में 4 विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं।

डब्ल्यूपीएल 2027 नीलामी: यूपी वॉरियर्स ने सोफी मोलिनेक्स को 1.10 करोड़ में खरीदा, गुजरात जायंट्स में शामिल हुईं कमलिनी

IANS | October 28, 2026 7:21 PM

कोच्चि, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की नीलामी के शुरुआती चरण में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनेक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। बुधवार को यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। गुजरात जायंट्स (जीजी) ने भारत की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीदा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका : मार्को जानसेन ने तोड़ा वकार यूनिस का रिकॉर्ड, दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में जुड़ा नाम

IANS | October 28, 2026 7:04 PM

केपटाउन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच न्यूलैंड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने टेस्ट के दूसरे दिन मैट रेनशॉ को आउट करने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं।

प्रतिका-शेफाली की दमदार पारी, वैष्णवी ने झटके 5 विकेट, तीसरे वनडे में जीत के साथ भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ

IANS | October 28, 2026 6:25 PM

वडोदरा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से रौंदा। बीसीए स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मिले 132 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से सिर्फ 17 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वैष्णवी शर्मा ने खोला 'पंजा', तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम

IANS | October 28, 2026 4:50 PM

वडोदरा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

मेगा से ज्यादा मिनी ऑक्शन में प्लानिंग की जरूरत, पिछले 4 वर्षों में हमने टैलेंट की अच्छी पहचान की है: जोनाथन बैटी

IANS | October 28, 2026 3:37 PM

कोच्चि, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के हेड कोच जोनाथन बैटी ने कहा कि मेगा ऑक्शन की तुलना में मिनी ऑक्शन के लिए और भी ज्यादा प्लानिंग की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि सभी पांच फ्रेंचाइजियों को सीमित बजट और स्लॉट के साथ कई तरह की संभावित स्थितियों के लिए तैयारी करनी पड़ती है।

आईसीसी रैंकिंग: दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बने अभिषेक, मार्को जानसेन ने खत्म की स्टार्क की बादशाहत

IANS | October 28, 2026 2:44 PM

दुबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में धमाकेदार शतकीय पारी खेलने का इनाम भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में मिला है। अभिषेक दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बन गए हैं।

तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

IANS | October 28, 2026 1:52 PM

वडोदरा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

IANS | October 28, 2026 9:37 AM

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज राशिद खान अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं जिसके आस-पास भी कोई दूसरा गेंदबाज नहीं है। राशिद गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में इतिहास रच सकते हैं।