रणजीत सिंह: भारतीय क्रिकेट के पितामह, विरोध के बावजूद इंग्लैंड की तरफ से खेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

IANS | September 9, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। देश का सामान्य वर्ग हो संभ्रांत वर्ग, यह खेल हर वर्ग को एक समान उत्साहित और रोमांचित करता है। हालांकि, शुरुआत में ऐसा नहीं था। क्रिकेट भारत में अपने शुरुआती चरण में राजघरानों और वहां कार्य करने वाले लोगों तक ही सीमित था। राजघरानों ने ही इस खेल को देश में लोकप्रिय किया और इसमें एक बड़ा योगदान जामनगर के महाराजा कुमार रणजीत सिंह का भी है।

पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा

IANS | September 9, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। इसी बीच पाकिस्तान की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर अनुशासन तोड़ने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पाइंट भी जोड़ा गया है।

विमेंस एशिया कप: यूएई को 34 रन से मात देकर बांग्लादेश ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

IANS | September 8, 2026 11:29 PM

दुबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने 'विमेंस एशिया कप 2026' के 12वें मुकाबले में यूएई के खिलाफ 34 रन से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल का अंतिम टिकट अपने नाम कर लिया है। यह टीम 10 सितंबर को 'सेमीफाइनल-1' में भारत का सामना करेगी, जबकि 11 सितंबर को 'सेमीफाइनल-2' में पाकिस्तान के सामने श्रीलंकाई टीम होगी।

विमेंस एशिया कप: अंपायर के फैसले पर असहमति जताना पड़ा भारी, आईसीसी ने पाकिस्तानी बल्लेबाज पर जुर्माना लगाया

IANS | September 8, 2026 9:54 PM

दुबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ सोमवार को खेले गए मुकाबले के दौरान 'आईसीसी आचार संहिता' का उल्लंघन करने पर पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को सजा भुगतनी पड़ी है। उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही फिरोजा के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलेगा बांग्लादेश, यहां देखें शेड्यूल

IANS | September 8, 2026 8:24 PM

ढाका, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। मेजबान टीम मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-1 से सीरीज ड्रॉ करने के बाद अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

चोट से ठीक होने के बावजूद नाहिद राणा के बीबीएल में खेलने की संभावना कम, जानिए वजह?

IANS | September 8, 2026 5:26 PM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा को आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) के लिए 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) मिलने की संभावना कम है। नाहिद हाल ही में साइड-स्ट्रेन चोट से उबरे हैं। इस चोट के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा था।

दलीप ट्रॉफी फाइनल: तीसरे दिन की समाप्ति तक ईस्ट जोन की पकड़ में मुकाबला

IANS | September 8, 2026 5:18 PM

चेन्नई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहली पारी में 708 रन बनाने के बाद इस टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 242 के स्कोर तक साउथ जोन के 6 विकेट हासिल कर लिए हैं। फिलहाल, साउथ जोन की टीम ईस्ट जोन से 466 रन पीछे है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: श्री चरणी शीर्ष पर बरकरार, दीप्ति शर्मा को फायदा

IANS | September 8, 2026 3:11 PM

दुबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मंगलवार को जारी टी20 गेंदबाजों की सूची में भारत की बाएं हाथ की स्पिनर शीर्ष क्रम पर बरकरार हैं। वहीं, अनुभवी दीप्ति शर्मा को फायदा हुआ है।

मार्क चैपमैन: बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट किया

IANS | September 8, 2026 7:57 AM

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को लीग क्रिकेट खेलने के लिए अपने साथ कैजुअल अनुबंध का विकल्प देता है। कई दिग्गज खिलाड़ी इस अनुबंध तहत हैं, और इसमें अगला नाम दिग्गज ऑलराउंडर मार्क चैपमैन का है। चैपमैन ने बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ कैजुअल अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) में जाने का फैसला किया है।

विमेंस एशिया कप: नाशरा ने 7 रन देकर चटकाए 6 विकेट, हांगकांग को 72 रन से रौंदकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान

IANS | September 7, 2026 11:26 PM

दुबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने सोमवार को 'विमेंस एशिया कप 2026' के 11वें मुकाबले में हांगकांग, चीन के खिलाफ 72 रन से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान के लिए नाशरा संधू ने 4 ओवरों में 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। वह पाकिस्तान के लिए किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 'विकेटों का छक्का 'लगाने वाली पहली महिला बन गई हैं।