15 महीनों बाद हरमनप्रीत कौर ने जड़ा अंतरराष्ट्रीय शतक, इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंचीं

IANS | October 25, 2026 6:00 PM

डोदरा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को दूसरे वनडे मैच में 126 रन की पारी खेली। कौर ने करीब 15 महीनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा। यह उनका 8वां वनडे शतक था।

दूसरा वनडे : हरमनप्रीत-दीप्ति की शतकीय पारी, भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 विकेट खोकर बनाए 328 रन

IANS | October 25, 2026 5:45 PM

वडोदरा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 328 रन बनाए हैं।

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

IANS | October 25, 2026 4:08 PM

वेलिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट कितनी गंभीर है, यह जानने के लिए मंगलवार (27 अक्टूबर) को उनका स्कैन किया जाएगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने यह जानकारी दी है।

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा के खिलाफ भी शार्दुल ठाकुर के बिना खेलेगी मुंबई टीम

IANS | October 25, 2026 4:03 PM

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई की रणजी टीम को अपने अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की सेवाएं हरियाणा के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं मिल पाएंगी। उंगली की चोट से उबर रहे ठाकुर सोमवार से बीकेसी कॉम्प्लेक्स में शुरू होने वाले एलीट राउंड 3 के मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

IANS | October 25, 2026 3:40 PM

लाहौर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी ने रविवार को गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज के दूसरे मैच में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 50 ओवर के फॉर्मेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

IANS | October 25, 2026 3:23 PM

वडोदरा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय बल्लेबाज तेजल हसबनीस का मानना है कि अलग-अलग मैच स्थितियों के लिए की गई पुख्ता तैयारी ही उनके हालिया अच्छे प्रदर्शन का राज है। उनका कहना है कि इससे उन्हें वह स्पष्टता मिलती है, जिसकी जरूरत उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरते समय होती है।

दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्रांति की जगह वैष्णवी को मौका

IANS | October 25, 2026 2:32 PM

वडोदरा, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

अनौपचारिक टेस्ट : देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 106 रन

IANS | October 25, 2026 2:01 PM

लिंकन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं।

अंडर-19 वनडे मैच में अफगान कप्तान ने फेंके 11 ओवर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लगाया गंभीर आरोप

IANS | October 24, 2026 9:59 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) को पत्र लिखकर अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के कप्तान सोहेल खान द्वारा बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ वनडे मैच में '11वां ओवर' फेंकने का आरोप लगाया है।

दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया

IANS | October 24, 2026 9:26 PM

विंडहोक, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। नामीबिया ने शनिवार को नामिबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में आयरलैंड के खिलाफ 31 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ मेजबान देश ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। बल्ले से 156 रन की नाबाद पारी और गेंद से 2 विकेट हासिल करने वाले नामीबियाई कप्तान गेरहार्ड इरास्मस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।