सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाया, इंटरनेशनल करियर पर मंडराया संकट, फिर ईशान किशन ने लिखी यादगार वापसी की पटकथा
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। साल 2023 में ईशान किशन के इंटरनेशनल करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा था। वनडे में दोहरा शतक और टी20 में लगातार दमदार प्रदर्शन के बूते ईशान ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ वह अपना टेस्ट डेब्यू भी कर चुके थे। हालांकि, फिर अचानक ईशान ने निजी कारणों का हवाला देते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया।