कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: पुरुषों में सिंगापुर-मलेशिया की जीत, महिलाओं में युगांडा-बांग्लादेश ने बाजी मारी

IANS | October 26, 2026 8:38 PM

अहमदाबाद, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन सिंगापुर ने ऑस्ट्रेलिया को 59-32 से शिकस्त दी, जबकि 'करो या मरो' के मुकाबले में मलेशिया ने तंजानिया को 43-26 से हराया। वहीं, महिलाओं के वर्ग में युगांडा ने मलेशिया को 35-23 से हराया, जबकि बांग्लादेश को श्रीलंका के खिलाफ 20-31 से हार का सामना करना पड़ा।

विजय मर्चेंट: भारत के 'डॉन ब्रैडमैन', जिनकी तकनीक के कायल थे 'अंग्रेज'

IANS | October 26, 2026 8:20 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट इतिहास में विजय मर्चेंट का नाम महान बल्लेबाजों में शुमार है, जिन्हें उनकी शानदार बल्लेबाजी तकनीक के कारण भारत का 'डॉन ब्रैडमैन' कहा गया। उनकी बल्लेबाजी इतनी बेहतरीन थी कि भारतीय ही नहीं, विदेशी खिलाड़ी भी उनके फैन थे।

न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीसरा रेड-बॉल मैच खेल सकते हैं पंत, बुमराह की वापसी के आसार

IANS | October 26, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में न्यूजीलैंड 'ए' के ​​खिलाफ होने वाले भारत 'ए' के ​​तीसरे रेड-बॉल मैच में खेल सकते हैं, क्योंकि समय रहते पंत के 'साइड स्ट्रेन' से उबरने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन घोषित, नॉर्त्जे की जगह कोएत्जी शामिल

IANS | October 26, 2026 7:29 PM

केप टाउन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से न्यूलैंड्स में शुरू होने जा रहे टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। चोटिल एनरिक नॉर्त्जे की जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है।

निर्णायक टेस्ट मैच से पहले मैडिन्सन-हार्पर ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर, स्मिथ फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे

IANS | October 26, 2026 6:15 PM

केप टाउन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को एक नया ओपनर मिलेगा, क्योंकि निक मैडिन्सन और बैकअप विकेटकीपर सैम हार्पर को टीम से रिलीज कर दिया गया है। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपनी गर्दन की चोट के लिए फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे।

कैच छूटने की हताशा में कहे 'अपशब्द', यूएई के खिलाड़ी को आईसीसी ने सुनाई सजा

IANS | October 26, 2026 4:59 PM

दुबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 मैच के दौरान रविवार को आचार संहिता तोड़ने पर यूएई के ऑलराउंडर बासिल हमीद को एक डिमेरिट प्वाइंट मिला है। आईसीसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में नीदरलैंड ने 3 विकेट से जीत हासिल की थी।

नेपाल प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में हिस्सा लेंगे रसेल-वॉर्नर समेत कई दिग्गज खिलाड़ी, प्रधानमंत्री बालेन शाह ने दी शुभकामनाएं

IANS | October 26, 2026 4:23 PM

काठमांडू, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट 'नेपाल प्रीमियर लीग' (एनपीएल) सोमवार से शुरू हो रहा है। इस तीसरे संस्करण में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी और व्यावसायिक दिलचस्पी देखने को मिल रही है, जिससे टूर्नामेंट की अहमियत और आर्थिक प्रभाव बढ़ने की उम्मीद है।

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

IANS | October 26, 2026 2:40 PM

लाहौर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि सैम अयूब को इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे ट्राई-सीरीज के बाकी मैचों के लिए पाकिस्तान टीम से रिलीज कर दिया गया है। सैम ने खुद यह अनुरोध किया था ताकि वे अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर ध्यान दे सकें।

हमें बेहतर होने की जरूरत है, खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले अनुभव देना होगा : ब्रेंडन मैकुलम

IANS | October 26, 2026 1:59 PM

लाहौर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने पाकिस्तान की धरती पर खेली जा रही ट्राई-सीरीज में टीम की लगातार हार के बाद कहा कि खिलाड़ियों को दबाव के समय बेहतर फैसले लेने की जरूरत है। उन्होंने माना कि टीम में अनुभव की कमी अभी भी चिंता का विषय है, खासकर तब, जब अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप धीरे-धीरे करीब आ रहा है।

मोर्ने मोर्केल ने किया भुवनेश्वर का बचाव, बाहरी शोर को नजरअंदाज करने की दी सलाह

IANS | October 26, 2026 1:26 PM

वेलिंगटन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का बचाव किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में भुवनेश्वर काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन मोर्केल का कहना है कि उन्हें बाहरी शोर के बारे में नहीं सोचना चाहिए और बस अपने स्वाभाविक खेल पर ध्यान देना चाहिए।