नामीबिया के खिलाफ 9 सितंबर से वनडे सीरीज, ब्रीत्जके-बॉश की साउथ अफ्रीकी टीम में वापसी

IANS | September 7, 2026 5:16 PM

विंडहोक, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नामीबिया के खिलाफ 9-13 सितंबर के बीच खेली जाने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने दाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके और तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया है। लुहान-ड्रे प्रेटोरियस और एंडील सिमेलेन के चोटिल होने के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

विमेंस एशिया कप: शेफाली को इशारा करना पाकिस्तानी कप्तान को पड़ा भारी, आईसीसी ने लगाया जुर्माना, डिमेरिट अंक भी जुड़ा

IANS | September 7, 2026 4:31 PM

दुबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ 'विमेंस एशिया कप 2026' का मैच गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को एक और झटका लगा है। कप्तान को 'आईसीसी आचार संहिता' के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

दलीप ट्रॉफी: ईशान किशन ने रचा इतिहास, 250 रनों की यादगार पारी खेलकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IANS | September 7, 2026 3:03 PM

चेन्नई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 250 रनों की यादगार पारी खेलकर इतिहास रच दिया है।

डब्ल्यूबीबीएल के 12वें सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलेंगी हेली मैथ्यूज, एक साल का किया करार

IANS | September 7, 2026 2:43 PM

मेलबर्न, 7 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज आगामी विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलेंगी। क्लब ने सोमवार को बताया कि मैथ्यूज ने टीम के साथ एक साल का करार किया है।

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बने मार्क कोल्स

IANS | September 7, 2026 2:23 PM

हरारे, 7 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मार्क कोल्स को महिला राष्ट्रीय टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। बोर्ड ने कई उम्मीदवारों के इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। मार्क कोल्स जिम्बाब्वे महिला टीम के साथ अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करेंगे।

मोहसिन नकवी होंगे विमेंस एशिया कप के समापान समारोह में शामिल, ट्रॉफी को लेकर छिड़ सकता है विवाद

IANS | September 7, 2026 2:13 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। एसीसी विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में है और भारतीय टीम खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदारों में से एक बनकर उभरी है। ऐसे में ट्रॉफी देने की रस्म को लेकर एक बार फिर विवाद होने की संभावना बन रही है।

'छूमंतर' आक्रामक शैली, चोटिल खिलाड़ी और कमजोर बेंच स्ट्रेंथ... समझिए क्यों ऑस्ट्रेलिया का हो रहा है तीनों फॉर्मेट में बुरा हाल

IANS | September 7, 2026 1:22 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। मैदान पर आक्रामक शैली, स्लेजिंग से ही विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का हुनर और आखिरी दम तक लड़ने का जज्बा। एक समय पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की यह सभी खूबियां हुआ करती थीं। कंगारू टीम के खिलाड़ी आंखों में आंखें डालकर ही विपक्षी टीम के हौसलों को पस्त कर दिया करते थे। हालांकि, 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम के प्रदर्शन का ग्राफ पिछले कुछ वर्षों में तेजी से नीचे की तरफ गिरता दिखाई दिया है। मैदान पर चैंपियन की तरह लड़ने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम क्यों इन दिनों आसानी से घुटने टेक दे रही है, आइए आपको विस्तार से समझाते हैं।

कोनोली-कुन्हेमैन की क्यों हुई ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में वापसी? समझिए नेसर कैसे बन सकते हैं साउथ अफ्रीका में ट्रंप कार्ड

IANS | September 7, 2026 11:38 AM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान हो गया है। मैथ्यू कुन्हेमैन, कूपर कोनोली और माइकल नेसर की टीम में वापसी हुई है। आइए आपको बताते हैं इन तीनों खिलाड़ियों को किस आधार पर टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

IANS | September 7, 2026 10:25 AM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिनके प्रदर्शन पर इस सीरीज में खासतौर पर निगाहें होंगी।

दिव्यांश जोशी का तूफानी शतक, रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने जीता यूपी टी20 लीग 2026 का खिताब

IANS | September 7, 2026 9:23 AM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ फॉल्कंस को 94 रनों से रौंदा। रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ टीम का प्रदर्शन खिताबी मुकाबले में लाजवाब रहा।