घरेलू बाजार में चीनी सस्ती रखने के लिए निर्यात पर रोक, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत

IANS | May 14, 2026 10:29 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और भाव स्थिर रखने के लिए सितंबर माह तक चीनी के निर्यात पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस नीतिगत फैसले को चीनी उद्योग और व्यापारियों ने सराहा है।

डब्ल्यूआईआई में प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 20 पदों पर भर्ती जारी, 22 मई लास्ट डेट

IANS | May 14, 2026 10:08 PM

देहरादून, 14 मई (आईएएनएस)। सरकारी संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

इंदौर से 12 जून को पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा, आईआरसीटीसी चला रहा भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन

IANS | May 14, 2026 10:03 PM

इंदौर, 14 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी ने नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए विशेष धार्मिक-पर्यटन पैकेज शुरू किया है। 'भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन' से संचालित यह 'पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा' 12 जून को इंदौर से रवाना होगी।

एडसिल भर्ती 2026 : कंसल्टेंट के 10 पदों पर आवेदन शुरू, 22 मई अंतिम तिथि

IANS | May 14, 2026 9:55 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (एडसिल) ने उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय के लिए संविदा के आधार पर कंसल्टेंट (लीगल) की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त 10 पदों पर पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कारपूलिंग और वर्क फ्रॉम होम बन गया हथियार, आईटी सेक्टर के युवाओं ने पीएम मोदी की अपील को किया अमल

IANS | May 14, 2026 9:47 PM

सूरत, 14 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और राष्ट्र सेवा की अपील को आईटी सेक्टर ने सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए व्यावहारिक रूप दिया है। सूरत समेत गुजरात के आईटी हब में 'वर्क फ्रॉम होम' और 'कारपूलिंग' अब राष्ट्रहित का नया हथियार बन गया है।

खरीफ सीजन 2026-27 के लिए 14 फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी, बनासकांठा के किसानों में खुशी का माहौल

IANS | May 14, 2026 9:06 PM

बनासकांठा, 14 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में खरीफ सीजन 2026-27 के लिए 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस फैसले से गुजरात के बनासकांठा समेत पूरे देश के किसानों में खुशी का माहौल है।

एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2025-26 में हुआ 2.8 अरब डॉलर का घाटा, सहयोगी सिंगापुर एयरलाइंस पर भी पड़ा असर

IANS | May 14, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। गुरुवार को जारी सिंगापुर एयरलाइंस की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया को वित्त वर्ष 2025-26 में 2.8 अरब डॉलर का भारी घाटा हुआ है।

जेएमआई में रिसर्च असिस्टेंट की नौकरी का मौका, इस दिन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू से चयन

IANS | May 14, 2026 8:50 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। देश के किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी पाना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक खास मौका सामने आया है।

डब्ल्यूआईआई में नौकरी का अवसर: प्रोजेक्ट साइंटिस्ट समेत 38 पदों पर वैकेंसी, 15 मई से भर सकेंगे फॉर्म

IANS | May 14, 2026 8:37 PM

देहरादून, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (परियोजना वैज्ञानिक) सहित अलग-अलग कुल 38 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कंपनियों द्वारा मजबूत वार्षिक रिपोर्टिंग से पारदर्शिता और बेहतर कॉरपोरेट संस्कृति को मिलता है बढ़ावा: एफपीजे अध्यक्ष

IANS | May 14, 2026 8:30 PM

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। फ्री प्रेस जर्नल (एफपीजे) के अध्यक्ष अभिषेक करनानी ने कहा है कि कंपनियों द्वारा मजबूत वार्षिक रिपोर्टिंग से पारदर्शिता के उच्च मानकों को बढ़ावा मिलता है और भारत के कॉरपोरेट क्षेत्र में बेहतर कार्य संस्कृति विकसित होती है।