गणतंत्र दिवस परेड: पॉपुलर चॉइस में गुजरात को मिला पहला स्थान, पुरस्कार को लेकर कलाकारों में दिखा उत्साह

IANS | January 30, 2026 4:02 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। 77वें गणतंत्र दिवस के समापन के बाद कर्तव्य पथ पर समारोह का हिस्सा बने कलाकारों और झांकियों को शुक्रवार को पुरस्कार दिए गए। गुजरात ने लगातार चौथी बार पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया इस अवसर पर कलाकारों में जबरदस्त उत्साह और खुशी देखी गई।

कानून के क्षेत्र में एआई के लिए इनोवेशन और नैतिकता महत्वपूर्ण हैं, जेजीयू के पब्लिक लेक्चर में बोले सिरिल श्रॉफ

IANS | January 30, 2026 3:02 PM

सोनीपत, 30 जनवरी (आईएएनएस)। “नेतृत्व और विरासत की चर्चा के केंद्र में हमारी राष्ट्रीय पहचान और हमारे संवैधानिक मूल्य हैं। हमने आत्मनिर्भरता और अपनी सभ्यता और मूल्यों में विश्वास का मार्ग चुना है। भारत के पास इन मूल्यों, कानून के शासन और उन मूल्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के साथ अलग पहचान बनाने का अवसर है जो वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी कायम रहेंगे,” यह बात सिरिल अमरचंद मंगलदास के मैनेजिंग पार्टनर और सिरिल श्रॉफ सेंटर फॉर एआई, लॉ एंड रेगुलेशन के चेयरपर्सन ने सिरिल श्रॉफ ने “कानून, नेतृत्व और विरासत: बदलते विश्व के लिए भारतीय कानूनी पेशे को पुनर्परिभाषित करना” विषय पर एक विशेष पब्लिक लेक्चर में कही।

भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी मीटिंग के लिए ग्लोबल लीडर्स पहुंच रहे नई दिल्ली

IANS | January 30, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में हो रहा है। ऐसे में कई देशों के विदेश मंत्री आईएएफएमएम मीटिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं।

अत्याधुनिक 'इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन' के लिए दिल्ली मेट्रो को बधाई: रेखा गुप्ता

IANS | January 30, 2026 1:51 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन के पास दिल्ली मेट्रो के नवनिर्मित अत्याधुनिक 'इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन' का शुक्रवार को उद्घाटन किया। नया इलेक्ट्रिक रिसीविंग सबस्टेशन बनने पर उन्होंने दिल्ली मेट्रो को बधाई दी है और भविष्य में आर्थिक और प्रशासनिक तौर पर सहायता देने का आश्वासन दिया है।

यूपी: सीएम योगी का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो

IANS | January 30, 2026 1:43 PM

लखनऊ, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री स्तर से मिलने वाली स्वीकृति की सीमा, जो अभी 10 करोड़ रुपए तक है, उसे बढ़ाकर 50 करोड़ रुपए किया जाए। 50 से 150 करोड़ रुपए तक की परियोजनाओं की मंजूरी वित्त मंत्री स्तर से और 150 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की स्वीकृति मुख्यमंत्री स्तर से दी जाए, जिससे परियोजनाओं को समय पर वित्तीय मंजूरी मिले और काम तेजी से आगे बढ़े।

पेट में जलन और खट्टा स्वाद? हाइपर एसिडिटी से बचाव में कारगर हैं ये उपाय

IANS | January 30, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अनियमित दिनचर्या और गड़बड़ खानपान की वजह से आज के समय में हाइपर एसिडिटी की समस्या आम बात बन चुकी है, जिसमें पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा सामान्य से ज्यादा बनने लगती है। इससे छाती या पेट में जलन, खट्टी डकार, मुंह में खट्टा स्वाद, मतली और गैस जैसी परेशानियां होती हैं।

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दी मजबूत रेटिंग

IANS | January 30, 2026 1:17 PM

अहमदाबाद, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआरए) ने शुक्रवार को अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) को स्टेबल आउटलुक के साथ लंबी अवधि की फॉरेन करेंसी क्रेडिट रेटिंग्स प्रदान की हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डिब्रूगढ़ में असम के दूसरे विधानसभा परिसर की आधारशिला रखी

IANS | January 30, 2026 1:03 PM

डिब्रूगढ़, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा के प्रस्तावित दूसरे परिसर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद ऊपरी असम में शासन को मजबूत करना और लोगों के लिए प्रशासनिक पहुंच में सुधार करना है।

बापू के सिद्धांतों को नए अंदाज में पेश करती फिल्में, अहिंसा और सत्याग्रह की कहानियां जो आज भी करती हैं प्रेरित

IANS | January 30, 2026 12:22 PM

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। शांति, अहिंसा और सर्वोदय के संदेश के साथ देश भर में शहीद दिवस या सर्वोदय दिवस मनाया जाता है। गांधीजी के जीवन, सिद्धांतों और विचारों ने न केवल भारत को आजादी दिलाई, बल्कि पूरी दुनिया को अहिंसा का मार्ग दिखाया। भारतीय सिनेमा ने उनके इन आदर्शों को विभिन्न तरीकों से पेश किया है।

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

IANS | January 30, 2026 12:15 PM

चेन्नई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से उनके चेन्नई स्थित आवास पर पूछताछ की। टीम ने संकेत दिए कि जयराम को इस मामले में मुख्य गवाह के रूप में अदालत में पेश किया जाएगा।