योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्ज्वल भसीन

IANS | May 14, 2026 2:57 PM

चंडीगढ़, 14 मई (आईएएनएस)। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज 'लुक्‍खे' में एक महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ दिए अपने बयान की वजह से मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। चंडीगढ़ के एक वकील उज्ज्वल भसीन ने स्थानीय एसएसपी से योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

गुजरात सरकार के प्रोत्साहन से टेंडर कोकोनट का रिकॉर्ड उत्पादन, दो वर्ष में पैदावार 20 फीसदी बढ़ी

IANS | May 14, 2026 2:56 PM

गांधीनगर, 14 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कृषि क्षेत्र परंपरागत खेती से आधुनिक, टेक्नोलॉजी आधारित और निर्यातोन्मुखी खेती की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुजरात में भी परंपरागत फसलों के अलावा बागवानी फसलों और मूल्यवर्धित खेती को निरंतर प्रोत्साहन मिलने से किसानों की आय बढ़ी है।

आईआरसीटीसी में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 92 पदों पर निकली भर्ती, इन तारीखों को होगा वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | May 14, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी), उत्तर क्षेत्र ने संविदा के आधार पर हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के कुल 92 पदों पर भर्ती के लिए बुधवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू में आमंत्रित किया है।

भारत में तेजी से बढ़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, वित्त वर्ष 35 तक 40 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी हिस्सेदारी

IANS | May 14, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। भारत में इलेक्ट्रिक बसों की हिस्सेदारी वार्षिक बिक्री में वित्त वर्ष 35 तक बढ़कर 35-40 प्रतिशत हो सकती है, जो कि फिलहाल करीब 7 प्रतिशत के आसपास है। इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ईवी बसों की हिस्सेदारी बढ़कर 85 प्रतिशत से अधिक हो सकती है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

लहरदार बादलों का खूबसूरत दृश्य, क्या होते हैं 'वेव क्लाउड्स', जानें कैसे बनते हैं?

IANS | May 14, 2026 2:28 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। क्या आपने कभी आसमान में लहरों की तरह नाचते सफेद बादल देखे हैं? इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स अक्सर ऐसी तस्वीरें ले चुके हैं। फ्रेंच दक्षिणी और अंटार्कटिक क्षेत्र के क्रोजेट द्वीपों के ऊपर ऐसे भी ऐसे ही लहरदार बादलों की शानदार दृश्य देखने को मिली थी। इन बादलों को ‘वेव क्लाउड्स’ कहा जाता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

पीएम मोदी की अपील के बाद बस से सफर पर निकले नितिन गडकरी, बोले- 'पेट्रोल-डीजल बचाना समय की जरूरत'

IANS | May 14, 2026 2:08 PM

पुणे, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को संत ज्ञानेश्वर मौली महाराज पालकी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने काफिले के बजाय बस से यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत संबंधी अपील का समर्थन किया।

शिवराज चौहान ने पीएम मोदी संग अपने 35 वर्षों के अनुभव को 'अपनापन' में संजोया, पुस्तक का विमोचन 26 मई को

IANS | May 14, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित किताब ‘अपनापन’ लिखी है। पुस्तक का विमोचन 26 मई को दिल्ली में किया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। केंद्रीय मंत्री ने इस किताब को 35 साल के अनुभवों का दस्तावेज बताते हुए कहा कि इस किताब के माध्यम से दुनियाभर के लोग पीएम मोदी के व्यक्तित्व को करीब से जान सकेंगे।

गुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास बसे आदिवासी परिवारों के लिए 665 बायोगैस संयंत्र स्थापित किए गए

IANS | May 14, 2026 1:12 PM

नर्मदा, 14 मई (आईएएनएस)। गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास के गांवों में रहने वाले लगभग 1,000 आदिवासी परिवारों को सरकार की एक पहल के तहत बायोगैस संयंत्रों से लैस किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य घरेलू ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और एलपीजी सिलेंडर व लकड़ी पर निर्भरता को कम करना है। परियोजना के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही 665 इकाइयां पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं।

स्पेस में सोने से पहले क्या तैयारियां करते हैं एस्ट्रोनॉट्स? नासा ने दिखाई आर्टेमिस II मिशन की स्लीप रूटीन

IANS | May 14, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। स्पेस की दुनिया रहस्यों और हैरत से भरी जानकारियों से भरी हुई है। कई सवाल हैं जो जिज्ञासा पैदा करते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि स्पेस में सोने से पहले एस्ट्रोनॉट्स क्या-क्या तैयारियां करते हैं? अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ली गई एक दिलचस्प वीडियो क्लिप के जरिए इस सवाल का जवाब दिया है।

ब्रिक्स 2026: विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत मंडपम में वैश्विक प्रतिनिधियों का किया स्वागत

IANS | May 14, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के विदेश मंत्री और सीनियर डिप्लोमैट गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की मीटिंग के लिए पहुंचने लगे। उच्चस्तरीय मीटिंग के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सभी नेताओं का स्वागत किया। 2026 में भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स का आयोजन किया जा रहा है।