हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश से तबाही, कई गाड़ियां पानी में बही
मंडी, 16 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात को भारी बारिश होने से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान धर्मपुर बाजार में देखने को मिला। इस जिले के कई क्षेत्रों में चारों तरफ पानी ही पानी है।