'राजनीति में एक वाक्य पूरी जिंदगी की दिशा बदल देता,' जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की उस बात का किया जिक्र
नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए 'सेवा पखवाड़ा' 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पीएम मोदी से जुड़े एक किस्से को याद किया।