शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। शरतचंद्र चट्टोपाध्याय भारतीय साहित्य के उन चमकते सितारों में से एक हैं, जिन्होंने बांग्ला साहित्य को यथार्थवाद की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 15 सितंबर 1876 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के देवानंदपुर में जन्मे इस उपन्यासकार ने अपनी रचनाओं के जरिए समाज की गहराइयों को छुआ। 'देवदास', 'परिणीता' और 'श्रीकांत' जैसे कालजयी उपन्यासों के रचयिता शरत चंद्र ने महिलाओं की पीड़ा, सामाजिक कुरीतियों और मानवीय भावनाओं को अपनी लेखनी में उतारा।