मध्य प्रदेश : नीमच में संबल योजना के तहत 84 परिवारों को 1.74 करोड़ रुपए मिले, हितग्राहियों ने सरकार का जताया आभार
नीमच, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को जनकल्याण (संबल) योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 7,227 श्रमिक परिवारों को 160 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की। इस दौरान लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ की।