मध्य प्रदेश : झाबुआ सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, आर्थिक मदद का किया ऐलान

IANS | June 4, 2025 6:00 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुए भारत-पाक सीजफायर पर सवाल पूछकर विपक्ष अपना धर्म निभा रहा है : हरीश रावत

IANS | June 4, 2025 5:57 PM

देहरादून, 4 जून (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को विश्व स्तर पर बेनकाब करने के बाद भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत लौट चुका है। लेकिन, देश में भारत-पाक के सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हावी है। हाल ही में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर ‘सरेंडर’ वाला विवादित बयान दिया। अब इस कड़ी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी जुड़ गए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी

IANS | June 4, 2025 5:32 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देश के एनर्जी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में हुए बदलावों को लेकर एक पोस्ट शेयर की गई।

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- 'सरेंडर' कांग्रेस की डिक्शनरी में है

IANS | June 4, 2025 5:09 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरेंडर' वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा। भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके डीएनए में है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर राहुल गांधी को जवाब दिया।

भारत को 2070 तक नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने के लिए भारी निवेश की जरूरत : मूडीज

IANS | June 4, 2025 4:49 PM

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। मूडीज रेटिंग्स ने बुधवार को कहा कि भारत को 2070 तक नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने के लिए भारी निवेश की जरूरत होगी।

अच्छे मानसून का असर, कृषि से जुड़े सेक्टर्स की आय में 10-15 प्रतिशत की होगी वृद्धि

IANS | June 4, 2025 3:25 PM

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अगर मानसून सामान्य से अच्छा रहता है तो चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कृषि से जुड़े सेक्टर्स जैसे ट्रैक्टर्स, एग्री-इनपुट, ग्रामीण एनबीएफसी और कंज्यूमर ड्यूरेबल की आय में 10-15 प्रतिशत की सालाना आधार पर वृद्धि हो सकती है। इसे ग्रामीण मांग में रिकवरी और लिक्विडिटी में बढ़त से भी समर्थन मिलेगा।

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी

IANS | June 4, 2025 2:24 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा, जो कि 12 अगस्त तक चलेगा। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को दी। यानी कि 23 दिन तक संसद के मानसून सत्र में इस बार कई अहम बिलों और मुद्दों पर चर्चा होगी।

नीति आयोग ने सरकारी संस्थानों में अनुसंधान एवं विकास में तेजी लाने के लिए सुधारों को जरूरी बताया

IANS | June 4, 2025 1:52 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके सारस्वत ने बुधवार को भारत सरकार के द्वारा फंड किए जाने वाले अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) संस्थानों को डायनामिक, ऑटोनॉमस और मिशन-केंद्रित इकोसिस्टम में बदलने को जरूरी बताया।

अदाणी एयरपोर्ट्स ने तेज ग्रोथ के लिए अंतरराष्ट्रीय बैंकों से जुटाए 750 मिलियन डॉलर

IANS | June 4, 2025 1:18 PM

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने बुधवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के कंसोर्टियम से बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) के जरिए 750 मिलियन डॉलर जुटाए हैं।

पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन

IANS | June 4, 2025 1:04 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल ‘चिनाब रेल ब्रिज’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह ऐतिहासिक पुल न केवल कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा।