भारत वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा रिन्यूएबल ग्रोथ मार्केट बनने को तैयार : आईईए
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया में रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और भारत वैश्विक स्तर पर चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा रिन्यूएबल ग्रोथ मार्केट बनने को तैयार है, साथ ही देश 2030 तक अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य 500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता तक आसानी से पहुंच जाएगा। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की ओर से मंगलवार को जारी किए गए मध्यम अवधि के पूर्वानुमान में यह जानकारी दी गई।