पेरिस ओलंपिक 2024 : मनु भाकर और सरबजोत ने दिलाया दूसरा पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | July 30, 2024 1:50 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारतीय शूटर मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह ने देश की झोली में दूसरा मेडल डाल दिया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत ने ओह ये जिन और ली वोनहो को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह को ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने पर बधाई दी है।

मानसून में पकोड़े खाना पसंद हैं लेकिन ध्यान से, हो सकता है बड़ा नुकसान!

IANS | July 30, 2024 12:07 PM

नई दिल्ली, 30 जुलाई(आईएएनएस)। मानसूनी बारिश में गरम गरम पकोड़े टेस्ट बड्स को तो लुभा सकते हैं लेकिन सावधान हो जाएं ये आपकी सेहत पर विपरीत असर भी डाल सकते हैं। बीमारियों को न्योता भी दे सकते हैं। आपके आने वाले कल में परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति कुछ ऐसा ही मानती है।

लड़कों के साथ की पढ़ाई, बनीं देश की पहली महिला सर्जन और विधायक, जानें कौन थीं मुथुलक्ष्मी रेड्डी?

IANS | July 30, 2024 10:03 AM

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। 21वीं सदी में भले ही महिलाओं को उनके अधिकार आसानी से मिल जाते हों। लेकिन, एक दौर ऐसा भी था। जब महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया जाता था और उन्हें अपना हक पाने के लिए समाज के तानों को झेलना पड़ता था। 18वीं सदी में भारत में एक ऐसी ही महिला का जन्म हुआ। जिसने न सिर्फ समाज को बदलने का काम किया। बल्कि वे देश की पहली महिला विधायक और सर्जन भी बनीं।

उद्योगपति गौतम अदाणी ने फेडएक्स के सीईओ राजेश सुब्रमण्यम से की मुलाकात

IANS | July 29, 2024 10:54 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को फेडएक्स के सीईओ राजेश सुब्रमण्यम से मुलाकात की।

तेल की कीमतों को लेकर विपक्ष की जानकारी गलत, पीएम मोदी के कारण कम हुई ईंधन की कीमत: हरदीप पुरी

IANS | July 29, 2024 10:03 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष सत्ता पर सवाल उठा रहा है। इसी बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि भारत एकमात्र देश है, जहां नवंबर 2021 से अप्रैल 2024 के बीच पेट्रोल और डीजल की दरों में कमी आई है।

बजट में जाति की सियासत से घिर गए राहुल गांधी, कांग्रेस कोर टीम में पिछडों के प्रतिनिधित्व को लेकर उठे सवाल

IANS | July 29, 2024 9:47 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने एक बयान को लेकर फिर विवादों में घिर गए हैं। राहुल गांधी ने बजट से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित होने वाली पारंपरिक हलवा सेरेमनी पर सवाल उठाया है।

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को भाजपा ने बताया अराजक और विभाजनकारी

IANS | July 29, 2024 7:53 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आलोचना की है। राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला और अभिमन्यु का जिक्र करते हुए चक्रव्यूह का दूसरा नाम 'पद्मव्यूह' बताया, जो कमल के फूल के शेप में होता है।

एमएसएमई पर राहुल गांधी का 'दोहरा' मापदंड, भाजपा ने कसा जोरदार तंज

IANS | July 29, 2024 6:56 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि टैक्स टेररिज्म को रोकने के लिए आपने बजट में कुछ नहीं किया। टैक्स टेररिज्म के कारण और आपकी नीतियां हैं, जो कोविड के समय बड़े बिजनेस की मदद की और स्मॉल और मीडियम बिजनेस थे, उनको खत्म किया। इसके कारण हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है।

स्पीकर बिरला ने संसद कवर करने वाले पत्रकारों से की मुलाकात, समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन

IANS | July 29, 2024 6:41 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार को संसद की कार्यवाही को कवर करने वाले पत्रकारों से मुलाकात कर उनकी सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।

इस बार सावन की ये अमावस्या है खास, क्‍या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?

IANS | July 29, 2024 4:58 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हम अक्सर तीर्थ स्थानों या मंदिरों में भगवान की आराधना के लिए जाते हैं। हमारे जीवन में जो भी कष्ट होते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि भगवान उन्‍हें समाप्त करेंगे। भगवान दया की मूर्ति हैं। वह मानव का उस समय पर साथ देते हैं, जब कोई नहीं देता। मगर, क्‍या आपको पता है कि साल में कुछ दिन ऐसे आते हैं, जब भगवान आप पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं।