गांधीनगर में पीसीपीएएनडीटी एक्ट पर सख्ती, 6 अस्पतालों में डिकॉय ऑपरेशन; नियम तोड़ने पर कार्रवाई
गांधीनगर, 29 मई (आईएएनएस)। गुजरात के गांधीनगर जिले में पीसीपीएएनडीटी एक्ट-1994 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को जिला पंचायत गांधीनगर के सेक्टर-17 स्थित हेल्थ ब्रांच कार्यालय में वर्ष 2026 की पहली पीसीपीएएनडीटी एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी की चेयरपर्सन मीनाक्षी जयसिंधानी और मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए. जे. वैष्णव ने की।