लौकी की बर्फी: स्वाद के साथ सेहत का कॉम्बो, नोट कर लें रेसिपी

IANS | February 18, 2026 10:39 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। फाल्गुन का महीना चल रहा है। ऐसे में रंगों के त्योहार होली की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश का कल्चरल डिपार्टमेंट लौकी की बर्फी को बनाने की सलाह देता है, जो स्वाद के साथ सेहत का कॉम्बो है।

बंगाल चुनाव: बांकुड़ा की 'लाल माटी' में जीत आसान नहीं, 2021 में ऐसा रहा नतीजा

IANS | February 18, 2026 10:34 PM

कोलकाता, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राढ़ क्षेत्र की वह 'लाल माटी', जहां कभी मल्ला राजाओं के घोड़ों की टापें गूंजती थीं और जहां के टेराकोटा (मिट्टी के शिल्प) मंदिरों की नक्काशी आज भी दुनिया को सम्मोहित करती है, वहीं आज सियासी नक्काशी हो रही है। बांकुड़ा विधानसभा सीट (नंबर 252) एक चुनावी क्षेत्र है, जहां जीत के करीब पहुंचकर भी पार्टियां अक्सर जीत नहीं पाती हैं।

2047 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था में 26 ट्रिलियन डॉलर जोड़ेगा भारत: पीयूष गोयल

IANS | February 18, 2026 9:47 PM

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को मुंबई में ग्लोबल इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (जीईसी) 2026 कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में आर्थिक कूटनीति को लेकर भारत के रुख को सामने रखा और वैश्विक व्यापार एवं निवेश के क्षेत्र में भरोसेमंद एवं जरूरी सहयोगी के रूप में भारत के उभार पर चर्चा की।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: एआई से नवाचार, रोजगार और विकास को नई रफ्तार; निवेश और वैश्विक साझेदारी में भारत तेजी से बढ़ा रहा कदम

IANS | February 18, 2026 9:10 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित पांच दिवसीय 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में देश-दुनिया के विशेषज्ञ और कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और एआई को लेकर अपने समाधान प्रदर्शित करके इस क्षेत्र में अपना योगदान साझा कर रही हैं।

एनआरएलएम से बदली तस्वीर, जौनपुर की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

IANS | February 18, 2026 9:08 PM

जौनपुर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। जौनपुर जिले में 15 से अधिक समूहों की 150 से 300 तक महिलाएं गाय के गोबर से दीपक, गमले और अन्य सजावटी व उपयोगी सामान तैयार कर रही हैं।

यादों में गोखले : 'प्रोफेसर' के आंकड़ों से डरता था ब्रिटिश वायसराय, शिष्य को बनाया 'महात्मा'

IANS | February 18, 2026 8:59 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जब युवा गांधी जी भारत आए, तो उनमें उत्साह तो था, लेकिन भारत की जमीनी हकीकत की समझ कम थी। यह गोपाल कृष्ण गोखले ही थे, जिन्होंने गांधी जी को वह मंत्र दिया, जिसने आगे चलकर अंग्रेजों की नींव हिला दी।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों को 3 लाख रुपए का दिया गया लालच

IANS | February 18, 2026 8:38 PM

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में अब यह बात सामने आई है कि इस हमले में शामिल मुख्य चार आरोपियों को कुल तीन लाख रुपए का लालच दिया गया था। वहीं, फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी दीपक चंद्रा को खर्च और तैयारी के लिए 50 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए गए थे।

महोबा के इस शिवालय का कर्मपुराण में मिलता है उल्लेख, महादेव की 'दसभुजी' प्रतिमा के दर्शन मात्र से कटते हैं पाप

IANS | February 18, 2026 8:30 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। देश-दुनिया में देवाधिदेव महादेव के कई मंदिर हैं, जो अपनी भव्यता के साथ ही चमत्कार और हैरत में डालने वाली कथा से ओतप्रोत हैं। उत्तर प्रदेश के महोबा में विश्व के नाथ का एक ऐसा ही मंदिर है, जो शिव तांडव मंदिर के नाम से विख्यात है। यह न केवल अपनी प्राचीनता और अनोखी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि कर्मपुराण में भी इसका उल्लेख मिलता है।

छत्रपति शिवाजी महाराज: 16 साल की उम्र में दुश्मनों को दिखाई ताकत, फिर तोरणा किला जीतकर शुरू किया साम्राज्य निर्माण

IANS | February 18, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। "भले ही सबके हाथों में तलवार हो, लेकिन सरकार की स्थापना इच्छाशक्ति से ही होती है।" हिंदुस्तान में कई ऐसे वीर हुए हैं, जिन्होंने अपनी असाधारण वीरता, त्याग और बलिदान से भारतभूमि को धन्य किया है। उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सर्वोपरि है। यह एक ऐसा नाम है, जिसे सुनकर हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उनकी विरासत इतिहास के पन्नों पर एक अमिट छाप छोड़ती है, जो शासन में उत्कृष्टता की निरंतर खोज को प्रेरित करती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक है।

संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

IANS | February 18, 2026 8:07 PM

संभल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पहले सड़क पर विरोध-प्रदर्शन तक सीमित यह मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है। यादव समुदाय के लोगों ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और मुख्य कलाकारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। इस कार्रवाई के बाद विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है।