अमेरिका के हटने के बाद भी भारत इंटरनेशनल सोलर एलायंस को अपना समर्थन जारी रखेगा

IANS | January 8, 2026 7:36 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के हटने के बाद भी भारत इंटरनेशनल सोलर एलायंस को अपना समर्थन जारी रखेगा। यह बयान गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दिया गया।

दिल्ली दंगों के आरोपियों को जमानत नहीं, मृत्युदंड मिले : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

IANS | January 8, 2026 6:56 PM

जयपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में दिल्ली दंगों के आरोपियों को जमानत न मिलने, जेएनयू में विवादित नारेबाजी और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

यूपी : आयुष्मान अस्पतालों को 30 दिन में भुगतान, इलाज में लापरवाही नहीं करने के निर्देश

IANS | January 8, 2026 6:52 PM

लखनऊ, 8 जनवरी (आईएएनएस)। योगी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को बेहतर, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज कराने वाले परिवारों के लिए जहां कैशलेस उपचार सुनिश्चित किया गया है, वहीं योजना से जुड़े अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल ने कैंसर स्क्रीनिंग वैन का लोकार्पण किया

IANS | January 8, 2026 5:30 PM

गांधीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर में कैंसर की शुरुआती पहचान और जांच के लिए महत्वपूर्ण कैंसर स्क्रीनिंग ‘आशा वैन’ का लोकार्पण किया। जेनवर्क फार्मास्युटिकल की ओर से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की भावनगर शाखा को दान के रूप में यह आशा वैन भेंट की गई है।

अदाणी पोर्ट्स ने मुंद्रा बंदरगाह पर भारत के पहले पूर्णतः भरे हुए कच्चे तेल वाहक पोत का स्वागत किया

IANS | January 8, 2026 5:28 PM

अहमदाबाद, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के समुद्री इतिहास में गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने भारत के पहले पूर्णतः भरे हुए कच्चे तेल वाहक पोत का स्वागत किया है।

पुणे में फिर बनेगा भाजपा का मेयर : मुरलीधर मोहोल

IANS | January 8, 2026 5:14 PM

पुणे, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पुणे में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट : राजकोट में 11 और 12 जनवरी तक आयोजन, तैयारियां शुरू

IANS | January 8, 2026 5:09 PM

राजकोट, 8 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के राजकोट में इस साल की वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट 11 और 12 जनवरी को आयोजित की जा रही है। इस बड़े आयोजन का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें देश-विदेश के कई बड़े उद्योगपति भी हिस्सा लेने राजकोट पहुंचेंगे। ऐसे में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट को लेकर राजकोट के मारवाड़ी यूनिवर्सिटी कैंपस में तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

रुद्रप्रयाग : आरसेटी प्रशिक्षण से बदली किस्मत, जखोली की महिलाओं ने खड़ा किया फुटवियर उद्योग

IANS | January 8, 2026 4:55 PM

रुद्रप्रयाग, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पहाड़ों में कृषि, बागवानी और पशुपालन के साथ-साथ लघु एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। इसका एक प्रेरक उदाहरण उत्‍तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड स्थित जवाड़ी गांव में देखने को मिल रहा है, जहां सरस्वती देवी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला स्वयं सहायता समूह के सहयोग से ऋण लिया और अपने गांव में फुटवियर निर्माण का लघु उद्योग स्थापित किया है।

यादों में महेंद्र : देशभक्ति की आवाज, जो हर बार 'अजनबी' बनने के लिए रही 'बेचैन'

IANS | January 8, 2026 4:01 PM

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। यह बात 1957 की है, जब मुंबई का 'मेट्रो' सिनेमा हॉल खचाखच भरा हुआ था। मंच पर नौशाद अली, अनिल बिस्वास, सी रामचंद्र और मदन मोहन जैसे दिग्गज संगीतकार बैठे थे। 'मर्फी ऑल इंडिया गायन प्रतियोगिता' का आयोजन हो रहा था। उसी वक्त एक नौजवान मंच पर आया और जैसे ही उसने "इलाही कोई तमन्ना नहीं जमाने में, मेरी जवानी तो गुजरी शराबखाने में..." गीत गाया, पूरा हॉल सन्न रह गया।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : जब पीएम मोदी ने कहा था- मेरे जीवन का लक्ष्य सोमनाथ का पुनर्निर्माण

IANS | January 8, 2026 3:40 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गुरुवार से शुरू हो गया है, जो ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इसके साथ ही पूरे साल होने वाले कई आध्यात्मिक कार्यक्रमों और आयोजनों की शुरुआत भी हो गई है।