मध्य प्रदेश: डिंडोरी के किसानों ने 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' और 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' की तारीफ की
डिंडोरी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी उत्सव के दौरान शनिवार को 'पीएम धन धान्य कृषि योजना' और 'दलहन आत्मनिर्भरता मिशन' का शुभारंभ किया, जिसका सीधा लाभ देश के लाखों किसानों को होगा। मध्य प्रदेश का डिंडोरी जिला भी इससे अछूता नहीं है, जहां के किसानों ने योजना की खुलकर तारीफ की।